{"_id":"5e3d9e168ebc3ee60d66c420","slug":"strike-advocate-firozabad-news-agr4283321114","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से विरत रहे टूंडला तहसील के अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से विरत रहे टूंडला तहसील के अधिवक्ता
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद सदर तहसील के अधिवक्ता अकरम अंसारी के अपहरण और स्टांप वेंडरों की समस्या को लेकर अधिवक्ता शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने अपहृत किए गए अधिवक्ता की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग भी की।
टूंडला बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ता अकरम अंसारी और स्टांप वेंडरों के स्टांप बेचने पर रोक लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे थे। शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य न करके अधिवक्ताओं की मांग रही कि फिरोजाबाद सदर तहसील के अधिवक्ता को पुलिस द्वारा शीघ्र ही सकुशल बरामद किया जाए। इसके लिए स्पेशल टीमें गठित की जाएं।
वहीं उन्होंने स्टांप वेंडरों के स्टांप बेचने पर रोक लगाए जाने पर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को इस निर्णय पर पुन: विचार करना चाहिए। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, सचिव रूमाल सिंह, सुधाकर उपाध्याय, रविन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्रवीर सिंह, नरसिंहपाल सिंह, सुखवीर सिंह राजन, बिजेन्द्र सिंह यादव, ममता सारस्वत, टीकम सिंह बघेल, योगेश स्वरूप भटनागर, मुकेश यादव, दीपक रिछारिया, चंदेश उपाध्याय, राजबहादुर, राजकिशोर बघेल, रामसिंह तांगर, राजीव झा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।