{"_id":"6aab767841b194122c021032","slug":"agra-s-kheria-morh-malpura-road-to-become-six-lane-ahead-of-new-civil-airport-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा एयरपोर्ट की राह होगी आसान: खेरिया मोड़ से मलपुरा तक बनेगी सिक्सलेन रोड, बनाए जाएंगे 33 चार्जिंग पॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा एयरपोर्ट की राह होगी आसान: खेरिया मोड़ से मलपुरा तक बनेगी सिक्सलेन रोड, बनाए जाएंगे 33 चार्जिंग पॉइंट
Thu, 17 Sep 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:41 AM IST
सार
धनौली में बन रहे नए सिविल एयरपोर्ट तक पहुंच आसान करने के लिए खेरिया मोड़ से मलपुरा तक सड़क को छह लेन किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के साथ ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाएगा, दुकानों को व्यवस्थित किया जाएगा और दोनों ओर सौंदर्यीकरण होगा।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के धनौली में बन रहे नए सिविल एयरपोर्ट तक यात्रियों की पहुंच आसान बनाने के लिए खेरिया मोड़ से मलपुरा रोड को छह लेन किया जाएगा। इस चौड़ीकरण में जल निकासी प्रणाली दुरुस्त होगी और दुकानें व्यवस्थित होंगी।
सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि हाल की बैठक में इस विकास कार्य पर चर्चा हुई। सिक्सलेन मलपुरा रोड के दोनों ओर सौंदर्यीकरण होगा। निर्माण के दौरान मौजूदा पेड़ों को कम से कम हटाने का प्रयास होगा। वर्तमान में खेरिया मोड़ से मलपुरा रोड (आगरा जगनेर रोड) संकरी होने से अक्सर जाम रहता है। नए टर्मिनल बनने के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा होगी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस रोड को छह लेन करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
नए सिविल एयरपोर्ट में ये होंगी सुविधाएं
धनौली में करीब 570 करोड़ रुपये से बन रहे नए सिविल एन्क्लेव में एक साथ 1400 यात्रियों के आवागमन की क्षमता होगी। यहां 19 चेक-इन काउंटर, डिजी यात्रा और सेल्फ चेक-इन की सुविधा मिलेगी। एप्रन पर एक साथ नौ विमान खड़े हो सकेंगे। 400 कारों की मल्टीलेवल और 200 वाहनों की ओपन पार्किंग बनाई जा रही है। परिसर में 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 33 चार्जिंग पॉइंट भी होंगे।