{"_id":"6862bc764264e8cb40019b94","slug":"statement-of-sp-mp-ramjilal-suman-on-etawah-katha-case-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'भागवत कथा किसी की बपौती समझना गलतफहमी', सपा सांसद ने कहा- वेद और शास्त्रों की जानकारी रखने वाला ही पंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'भागवत कथा किसी की बपौती समझना गलतफहमी', सपा सांसद ने कहा- वेद और शास्त्रों की जानकारी रखने वाला ही पंडित
Mon, 30 Jun 2025 10:08 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:08 PM IST
सार
कथावाचकों के सम्मान पर सुमन ने कहा कि दलित और पिछड़ों का सम्मान किया जाएगा। जो विरोध करते हैं उनकी मुखालफत की जाएगी।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने इटावा की घटना पर कहा है कि यह जातियों का नहीं बल्कि विचारधाराओं का टकराव है। भागवत कथा पर बपौती समझने वालों को गलतफहमी है।
सपा सांसद रामजीलाल सुमन सोमवार को सैलई क्षेत्र में आयोजित पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि जो वेद और शास्त्रों की जानकारी रखता है वही पंडित है। वह दलित एवं पिछड़ा भी हो सकता है। कथा पढ़ने का अधिकार सबको है। जो लोग यह समझते हैं कि पंडित का काम किसी की बपौती होती है वह गलतफहमी का शिकार है।

Trending Videos
इस आधार पर तनाव पैदा करना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा उसूल एवं सिद्धांतों की राजनीति करने वाली पार्टी है। कथावाचकों के सम्मान पर सुमन ने कहा कि दलित और पिछड़ों का सम्मान किया जाएगा। जो विरोध करते हैं उनकी मुखालफत की जाएगी। जो दलितों एवं शोषितों पर अत्याचार कर रहे हैं आने वाले समय में जनता उनको सबक सिखाएगी।
सपा के बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह संसदीय बोर्ड तय करेगा। आजम खां की पत्नी के बयान पर सांसद सुमन बोले कि उनके बेटे के बयान पर गौर करिए। साफ कहा कि सपा ने जो मदद की वह किसी ने नहीं की। प्रयागराज में सांसद चंद्रशेखर को नजरबंद किए जाने के सवाल पर रामजीलाल सुमन यह दूसरी पार्टी का मसला कहकर टाल गए। इस दौरान उनका चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, योगेश गर्ग, मुकेश कुमार टीटू सहित अन्य सपा नेता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें-UP: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा पीएसी सिपाही, दो साल बाद कह दी ऐसी बात; जीते जी मर गई युवती