फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Body of teacher who jumped into canal following a dispute with his wife found two days later

Firozabad News: पत्नी से विवाद के बाद नहर में कूदे शिक्षक का शव दो दिन बाद मिला

Fri, 16 Oct 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Body of teacher who jumped into canal following a dispute with his wife found two days later
सांकेतिक 
शिकोहाबाद। पत्नी से विवाद के बाद नहर में कूदने वाले शिक्षक का शव दूसरे दिन शुक्रवार को वंशीपुरम के पास से बरामद कर लिया गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

गांव डाहिनी निवासी श्रीओम(25) पुत्र स्व. रामस्वरूप निजी स्कूल में शिक्षक थे। उनके बड़े भाई हरिओम ने बताया कि श्रीओम ने करीब डेढ़ साल पहले कोचिंग पढ़ाने के दौरान संपर्क में आई युवती महक से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच पारिवारिक कलह और विवाद शुरू हो गया था। विवाद के चलते एक सप्ताह से पत्नी महक नगला हंड्रेड स्थित मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे श्रीओम स्कूटी लेकर निकला था। इसके बाद उसके छीछामई नहर पुल से नहर में कूदने की आशंका जताई गई थी। मौके पर उसकी स्कूटी और चप्पलें मिलने के बाद पुलिस और परिजन ने गोताखोरों से तलाश शुरू कराई थी। शुक्रवार को उसका शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर वंशीपुरम के पास मिल गया। सीओ जयबिंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में अभी परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव में आकर शराब पीने की आशंका
मृत शिक्षक श्रीओम की स्कूटी की तलाशी के दौरान पुलिस को शराब का क्वार्टर और नमकीन का पैकेट मिला है। मृतक के भाई हरिओम ने बताया कि श्रीओम सामान्यतः शराब का सेवन नहीं करता था। उन्होंने आशंका जताई कि पारिवारिक कलह और गहरे मानसिक तनाव के चलते ही उसने घटना से पहले शराब का सेवन किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed