फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PAC constable harassed woman by giving false promise of marriage

UP: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा पीएसी सिपाही, दो साल बाद कह दी ऐसी बात; जीते जी मर गई युवती

Mon, 30 Jun 2025 08:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 30 Jun 2025 08:43 PM IST
सार

पीड़िता ने हिम्मत करते हुए आरोपी के खिलाफ एक शिकायती पत्र मटसेना थाना पुलिस को दिया। पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
PAC constable harassed woman by giving false promise of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में पीएसी का सिपाही शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी सिपाही ने इन्कार कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना मटसेना क्षेत्र में रहने वाली युवती वर्ष 2023 में दिल्ली में कॉल सेंटर में काम करती थी। सोशल मीडिया के जरिए अलीगढ़ पीएसी 38वीं बटालियन में तैनात सिपाही सागर से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन बीतने के बाद दोनों आपस में मिलने लगे। इसी बीच आरोपी ने युवती को शादी का प्रस्ताव रखकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। फिर लगातार दो साल तक कभी आगरा तो कभी दिल्ली जाता और मिलने के बहाने उससे संबंध बनाता। 
विज्ञापन


 

करीब दो साल तक यही सब चलता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी शादी की बात आने पर टालमटोल कर देता था। कुछ दिनों पहले पीड़िता ने जब आरोपी से शादी कर लेने की बात कही तो आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ। पीड़िता ने हिम्मत करते हुए आरोपी के खिलाफ एक शिकायती पत्र मटसेना थाना पुलिस को दिया। 

पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में संबंध बनाने की बात की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि पीड़िता महिला कांस्टेबल की पुत्री है। शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed