फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP-Congress tie-corruption felony: Maurya

सपा-कांग्रेस का गठबंधन गुंडागर्दी-भ्रष्टाचार का : मौर्य

Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
SP-Congress tie-corruption felony: Maurya
स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : demo pic
भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में कांग्रेस और सपा में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का गठबंधन हुआ है। ये गठबंधन किसी का भला नहीं कर सकता, इनसे सावधान रहें। बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दलितों की बेटी कहने वाली आज दौलत की बेटी बन गईं। इनके बहकावे में ने आएं।
विज्ञापन

खैरगढ़ के एसजीएम इंटर कालेज के निकट पास भाजपा प्रत्याशी रामगोपाल लोधी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में मौर्य ने कहा कि सपा शासन में अपहरण, फिरौती, हत्या, लूट डकैती एवं बलात्कार हुए। कांग्रेस शासन में खूब घोटाले हुए। उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित की बेटी आज दौलत की बेटी बन गईं। दलितों और गरीबों के वोट की बिक्री दो से दस करोड़ तक में हो रही है। भाजपा सत्ता में आएगी तो किसानों का कर्जा माफ होगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भी विचार रखे। इस दौरान 51 किलोग्राम फूलों का माला पहनाकर मौर्य का स्वागत किया गया। अध्यक्षता खूबचंद्र कुशवाह,संचालन आरडी चौहान ने किया। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील टंडन,अरविंद पचौरी, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार,शीतल सिंह कुशवाह,त्रिलोकचंद्र कुशवाह,उदय सिंह,सत्यपाल राजपूत, अवनीश शर्मा उर्फ गम्मा, नीलम दिवाकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed