{"_id":"592977f94f1c1b99445361ea","slug":"somewhere-in-the-water-water-is-flooded-somewhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पानी की समस्या तो कहीं सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पानी की समस्या तो कहीं सड़कों पर जलभराव
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 27 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ रोड पर हुआ जलभराव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह रविवार से शुरू हो रहा है। नगर निगम की अनदेखी से मुस्लिम क्षेत्रों में जगह-जगह गंदगी के ढेर, मुख्य मार्गों पर जलभराव, पेयजल की समस्या बनी हुई है। मुस्लिमों ने तुरंत समस्या के निस्तारण की मांग की है।
नगला बरी से कोहिनूर रोड तक सर्विस रोड पर जलभराव होने से गंदा पानी लोगों के घरों, दुकानों के अंदर तक भर जाता है। जाटवपुरी से लेकर पूरे रामगढ़ थाने पर मुख्य मार्ग और गलियों में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आए। रामगढ़ रोड पर जन्नती मस्जिद के निकट मुख्य मार्ग पर बड़ा गड्ढे में जलभराव की समस्या से लोग परेशान दिखे। नगर निगम का कोई इंतजाम न होने के कारण पूरे क्षेत्र की जनता प्राइवेट सबमर्सिल पर निर्भर है। सर्विस रोड व रामगढ़ रोड पर रमजान से एक दिन पूर्व नाले की तलीझाड़ सफाई हो रही थी। नालों से निकली सिल्ट को सड़क पर फैला दिया था। रसूलपुर के निकट दुर्गेश नगर में सलमान फारसी मस्जिद के आसपास चहुंओर गंदगी व जलभराव की स्थिति नजर आई। हुसैनी मस्जिद के ठीक सामने गंदगी के ढेर नजर आए। पूरे क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या सामने आई।
छह माह से जलभराव की समस्या, कोई सुनवाई नहीं
हाजी असलम ने कहा कि छह महीने से जलभराव की समस्या है। आएदिन वाहन चालक व राहगीर गड्ढे में गिरकर चुटैल हो जाते हैं। रमजान माह शुरू होने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो सकी। शकील ने बताया कि पूरे रामगढ़ क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है। यहां कोई टंकी व नलकूप नहीं लगा है। पूरे क्षेत्र की जनता 300 से 500 रुपये में मोल पानी खरीद कर पीती है।
विज्ञापन
इकबाल का कहना है कि रमजान माह शुरू होने के बाद भी पूरे क्षेत्र में गंदगी जलभराव की समस्या है। कई बार फोन करने पर भी कोई सफाई कर्मचारी नहीं आया। गंदगी के बीच ही रमजान मनाने होंगे। अब्दुल्ला का कहना है कि गली में पानी निकासी न होने के कारण मस्जिद के अंदर तक पानी भर जाता है। हम लोग बाल्टियों से पानी बाहर फेंकते हैं, तब नमाज पढ़ी जाती है। शानू का कहना है हुसैनी मोहल्ले में 250 परिवारों के ऊपर मात्र एक सबमर्सिबल है। अपना कामकाज छोड़कर पानी के लिए दिन-रात लाइन लगानी पड़ती है। कई बार झगड़ा तक हो जाता है।