फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   software issue for bank account and registration update

बैंक खाता व पंजीकरण अपडेट कराने के लिए साफ्टवेयर जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
software issue for bank account and registration update
फिरोजाबाद। भवन निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण एवं बैंक खाता अपडेट कराने के लिए एक साफ्टवेयर तैयार किया गया है। एएलसी के अनुसार निर्माण श्रमिक इस साफ्टवेयर के माध्यम से अपना पंजीकरण एवं बैंक खाता अपडेट करा सकते हैं। सहायक श्रमायुक्त एके सिंह अनुसार भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कार्य में संलग्न पंजीकृत श्रमिकों को शासन द्वारा एक-एक हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त सहायता प्राप्त करने के लिए पंजीकृत श्रमिकों को अपना बैंक खाता एवं पंजीकरण अपडेट कराना होगा। इसके लिए शासन ने एक साफटवेयर जारी किया है। यूपीबीओसीडब्ल्यू नामक साफ्टवेयर मोबाइल में इंस्टाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में पंजीकृत 612 निर्माण श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार रुपए की धनराशि भी निर्गत की गई है। अब तक कुल 23640 निर्माण श्रमिकों के खातों में लगभग दो करोड़, 36 लाख,40 हजार रुपए की धनराशि निर्गत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed