फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shri Ram became groom and wedding procession taken out with great pomp In Firozabad tableaus mesmerized hearts

UP News: दूल्हा बने श्रीराम, धूमधाम से निकली बरात; झांकियों ने मोहा मन... जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

Mon, 30 Sep 2024 11:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 11:08 PM IST
सार

सुहागनगरी में श्रीराम दूल्हा बने और राम बरात धूमधाम से निकाली गई। झांकियों ने लोगों का मन मोहा। जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Shri Ram became groom and wedding procession taken out with great pomp In Firozabad tableaus mesmerized hearts
दूल्हा बने श्रीराम, धूमधाम से निकली बरात; झांकियों ने मोहा मन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलोनी के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य बरात शोभायात्रा सोमवार शाम को 35 झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मार्ग में अनेक स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। लेबर कॉलोनी में देर रात पहुंचने के साथ ही तुलसी शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया।

विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य बरात शोभायात्रा सोमवार को देर शाम चंद्रवार गेट स्थित पथवारी माता मंदिर से शुरू हुई। बरात की शुरुआत विधायक मनीष असीजा, संयोजक डाॅ. मयंक भट्नागर एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। 

विज्ञापन

हरी झंडी मिलने के साथ शोभायात्रा में शामिल ऊंट घोड़ों के साथ आगे बढ़ने लगी। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश का डोला चल रहा था। इसके पीछे शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, खाटू श्याम, मां कैला मइया, दुर्गा माता, हनुमान, महर्षि वाल्मीकि की मनमोहक झांकी व काली अखाड़े शामिल थे।
 

इन झांकियों के बाद भव्यता के साथ सजाए गए डोले पर माता जानकी अपनी सखियों के साथ विराजमान थीं। दूसरे डोले पर राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ के साथ ही भरत एवं शत्रुघ्न विराजमान थे। इस डोले के आगे रामलीला कमेटी के पदाधिकारी चल रहे थे। सबसे अंत में मुख्य डोला चल रहा था। 
 
विज्ञापन

इस मुख्य डोले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ विराजमान थे। मुख्य डोले के आगे बैंडबाजों की भक्ति संगीत की धुन गूंज रही थी। मुख्य रथ के आगे श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी के पदाधिकारी के साथ नगर के गणमान्य नागरिक चल रहे थे।
 

Shri Ram became groom and wedding procession taken out with great pomp In Firozabad tableaus mesmerized hearts
दूल्हा बने श्रीराम, धूमधाम से निकली बरात; झांकियों ने मोहा मन - फोटो : संवाद
राम बरात शोभायात्रा पथवारी मंदिर से शुरू होकर चंद्रवार गेट खोया मंडी, अग्रवाल धर्मशाला, छोटी छपैटी पर पहुंची। यहां स्वागत किया गया। इसके बाद मोहल्ला भोजपुरा स्टेशन रोड, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए लेबर कॉलोनी रामलीला प्रांगण में पहुंची। यहां पर तुलसी एवं शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया। 
 

शोभायात्रा में सह संयोजक सौरभ लहरी, महंत रमेश आनंद गिरी, मेला संयोजक गौरी शंकर शर्मा, महासचिव सनिल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष क्षितिज अग्रवाल, पंकज भारद्वाज, मोहित शर्मा, मुकेश शुक्ला, संकल्प शर्मा, कौशल किशोर सिंह बॉबी, कैलाश गोस्वामी, अनिल यादव, किशन यादव, विष्णु शर्मा, शिवप्रताप यादव शामिल थे।
 

भाजपा नेताओं ने छोटी छपैटी पर किया स्वागत

राम बरात शोभायात्रा का छोटी छपैटी स्थित चौक पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे के नेतृत्व में भगवान राम की भव्य बरात शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान शिवमोहन श्रोत्रिय, सुभाष गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, राकेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, दुर्गेश पंडित, मिल्टन जैन, रामसेवक गुप्ता, बांकेलाल अग्रवाल, पंकज गुप्ता, मनीष यादव आदि मौजूद थे।

करबला कमेटी ने कोटला मोहल्ला में किया स्वागत

भाजपा के पार्षद श्याम सिंह यादव व करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां के नेतृत्व में रामबरात शोभायात्रा का भव्यता के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, शहजाद उद्ददीन, फैजान कुरैशी, पार्षद देशदीपक यादव, राजकुमार बघेल, रमेश चंद्र यादव, सुरेशचंद्र यादव,गौरव यादव सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed