फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sharaab pee to 11 hajaar dand, soochana dene vaale ko paanch hajaar ka inaam

शराब पी तो 11 हजार दंड, सूचना देने वाले को पांच हजार का इनाम

Thu, 25 May 2017 11:46 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 25 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
sharaab pee to 11 hajaar dand, soochana dene vaale ko paanch hajaar ka inaam
गुर्जर सभा में मौजूद लोग - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
मटसेना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा में गुर्जर समाज की महापंचायत में नशामुक्ति का ग्रामीणों ने संकल्प लिया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने कहा कि न नशा करेंगे और न करने देंगे। नशा करते हुए पकड़ने पर 11 हजार का दंड और सूचना देने पर पांच हजार का पुरस्कार मिलेगा। प्रत्येक गांव में तीन या पांच सदस्यीय कमेटी गठित होगी। इस धन को धार्मिक कार्यों एवं गरीब कन्या के विवाह में खर्च करने का फैसला लिया।

फतेहपुरा गांव में आयोजित गुर्जर समाज का महापंचायत में जिले के करीब22 गांवों के गुर्जर समाज के बुजुर्गों के साथ युवा शामिल हुए। इनमें फतेहपुर, लुहारी सलेमपुर, कंदर पुर,बालचंद्रपुर, शेरपुर, लढ़ूपुर चकरपुर, पिलुआ, प्रेमपुर, खरसुली, नगरिया, मटसेना, करकौली, बसईमोहम्मदपुर, बिलेहना, उमराय का पुरा, सटकई के साथ अन्य गांवों को ग्रामीण ही शामिल हुए। राजस्थान के धौलपुर से आए हरिगिर महाराज ने कहा कि नशामुक्ति अभियान की शुरूआत अपने गांव से की थी। भिंड, मुरैना ग्वालियर, आगरा,जयपुर के साथ देश के 1150 गांवों में 12 लाख ग्रामीणों को नशामुक्ति कराने का काम कर चुके हैं। हरिगिरि महाराज ने कहा कि जो पैसा हम शराब,भांग या फिर अन्य नशे में खर्च करते हैं उसको बच्चों की शिक्षा में खर्च करें। इस दौरान उन्होंने खुद ही हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि न शराब पीएंगे न पीने देंगे।  अध्यक्षता करते हुए बालकदास महाराज ने कहा कि पांच जेवर व पांच साड़ी में विवाह एवं शादी समारोह में बैंडबाजों नहीं बजने और मृत्युभोज पर रोक की सराहना की। संचालन सुल्तान सिंह गुर्जर ने किया। बलवीर सिंह गुर्जर,भगवान सिंह,रामौतार गुर्जर, कल्लू गुर्जर, रामप्रताप सिंह, त्रिलोचन सिंंह, इंद्रपाल सिंह, यशपाल यश, शिशुपाल सिंह, केपी सिंह, अमरेश सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, अनार सिंह गुर्जर अजयपाल सिंह गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed