{"_id":"65204938ea48464c060dd0a4","slug":"service-road-one-way-increased-problems-for-patients-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-6565-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सर्विस रोड वनवे, मरीजों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सर्विस रोड वनवे, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Fri, 06 Oct 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुलिस ने पहल की है। सर्विस रोड को वनवे किया गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी जिला अस्पाल आने वाले मरीज और तीमारदारों को हो रही है। उन लोगों को 800 मीटर का चक्कर लगाकर सुहागनगर चौराहे से यू टर्न लेकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। शुक्रवार को वन वे व्यवस्था सुबह दस बजे से दोपहर करीब एक बजे तक सिर्फ दो से तीन घंटे ही चल सकी। इसके बाद वन वे रुट पर स्थिति आमदिनों की तरह सामान्य हो गई। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के योजनाएं भी बन रहीं हैं साथ ही पहल भी हो रही है, मगर योजनाओं पर यातायात पुलिसकर्मी अमल नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए इन रोड को वनवे किया गया है। इसमें वाहन चालक गलत दिशा में आ या फिर जा नहीं सकते। इसके लिए शुक्रवार को सुभाष चौराहे पर दोनों सर्विस रोड पर यातयात पुलिसकर्मी भी लगाए गए थे। जो लोगों को गलत दिशा में जाने से रोक रहे थे। ऐसे में मरीजों को दिखाने के लिए अस्पताल ले जा रहे तीमारदारों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। करीब 800 मीटर का चक्कर लगाकर तीमारदार मरीजों का उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे थे। सर्विस रोड पर तैनात पुलिसकर्मी जब तक चौराहे पर रहे, तब तक वनवे व्यवस्था का असर दिखा, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद वन वे व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई।
-- --
सर्विस रोड पर वनवे योजना को साकार करने के लिए जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। उन्हें पूरी ड्यूटी करनी होगी। बैठक कर सभी को निर्देशित किया जाएगा।
-संजुल पांडेय, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
सर्विस रोड पर वनवे योजना को साकार करने के लिए जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। उन्हें पूरी ड्यूटी करनी होगी। बैठक कर सभी को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
-संजुल पांडेय, यातायात प्रभारी