फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Second accused arrested, told police he committed murder under the influence of drugs

Firozabad News: दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बोला नशेबाजी में की थी हत्या

Fri, 02 Jan 2026 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested, told police he committed murder under the influence of drugs
एका। थाना क्षेत्र के नगला भारा के 35 वर्षीय प्रेमशंकर के हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुजायतपुर के क्षेत्रपाल के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे आरोपी बिजेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। बिजेंद्र भी सुजायतपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रेमशंकर निवासी नगला भारा, एका की हत्या में पुलिस ने को फरीदा मोड़ से गिरफ्तारी के बाद बिजेंद्र ने पूछताछ की और हत्या के पीछे का कारण जानना चाहा तो बिजेंद्र ने पुलिस ने कहा कि घटना वाले दिन प्रेमशंकर के साथ क्षेत्रपाल, उसने व एक अन्य साथी ने शराब पी थी। इसके बाद किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी में हत्या कर दी। विवाद क्यों और किस कारण से हुआ था। हत्या किस स्थान पर की थी, शव की बाईं आंख गायब कैसे हुई, क्या उसे हत्या के बाद नोचा गया था आदि सवालों के जवाब बिजेंद्र पुलिस को नहीं दे सका।
विज्ञापन

बिजेंद्र ने पुलिस को बस इतना बताया कि उसे याद नहीं की हत्या क्यों की थी। इधर, मामले में अब पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। एका थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह थी वारदात

प्रेमशंकर निवासी नगला भारा, एका 5 दिसंबर को घर से पास के गांव सुजायतपुर सब्जी लेने गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा था। 8 दिसंबर की दोपहर उसका शव घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक मंदिर के निकट बनी कोठरी में बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed