{"_id":"6aab7571a5f75df8c200ba40","slug":"agra-municipal-corporation-seizes-four-buffaloes-after-dairy-operator-dumps-cow-dung-in-drain-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नगर निगम ने पकड़ी डेयरी संचालक की चालाकी, चार भैंस की जब्त; 16 हजार रुपये देना पड़ा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नगर निगम ने पकड़ी डेयरी संचालक की चालाकी, चार भैंस की जब्त; 16 हजार रुपये देना पड़ा जुर्माना
Thu, 17 Sep 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:36 AM IST
सार
आगरा के केदार नगर में नाली में गोबर बहाने पर नगर निगम ने डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार भैंसें जब्त कर लीं। पशुपालक ने 16 हजार रुपये जमा किए। निगम के अनुसार प्रत्येक भैंस पर 8-8 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित है।
विज्ञापन
चार भैंस की जब्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नाली में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालक पर नगर निगम ने बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने शंकरगढ़ पुलिया के पास केदार नगर में कलुआ राम के बाड़े से चार भैंसों को जब्त कर लिया। पशुपालक ने 16 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया। हर भैंस के लिए उसे 8-8 हजार रुपये का जुर्माना और जमा करना होगा।
बुधवार को नगर निगम प्रवर्तन दल ने गंदगी फैलाने, नाली में गोबर डालने पर पशुपालक के खिलाफ यह कार्रवाई शुरू की। टीम के पहुंचते ही कई पशुपालकों ने अपने बाड़ों पर ताला लगा दिया, वहीं एक बाड़े से चार भैंस जब्त कर ली गईं। निगम अधिकारियों ने कहा कि जब तक जुर्माना जमा नहीं होता, तब तक जब्त पशुओं को छोड़ा नहीं जाएगा।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि नालियों में गोबर बहाने से नाले चोक हो रहे हैं। ऐसे पशुपालकों के खिलाफ जुर्माने के साथ पशु जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।