फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Search operation underway for the contractual worker who jumped into the Yamuna.

Firozabad News: यमुना में कूदे संविदाकर्मी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 06 Sep 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 06 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Search operation underway for the contractual worker who jumped into the Yamuna.
यमुना नदी में युवक की तलाश करतीं एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की टीम। स्रोत पुलिस - फोटो : यमुना नदी में युवक की तलाश करतीं एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की टीम। स्रोत पुलिस
शिकोहाबाद। संदिग्ध परिस्थति में नौरंगी पुल से यमुना नदी में कूदे संविदा लाइनमैन का सुराग नहीं लग सका है। दूसरे दिन भी एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की टीमें यमुना नदी में लापता युवक की तलाश करती रहीं।
विज्ञापन

नसीरपुर गांव के रहने वाले रामनरेश (40) विद्युत फीडर पर संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। संदिग्ध परिस्थति में शुक्रवार दोपहर नौरंगी पुल से यमुना नदी में कूद गए थे। उनकी चप्पलें एवं बाइक नदी किनारे खड़ी मिली थीं। नसीरपुर पुलिस ने यमुना नदी में कूदे लाइनमैन की तलाश के लिए एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की टीमें आगरा एवं एटा से बुलाई थीं। जिन्होंने शुक्रवार शाम को ही यमुना नदी में स्टीमर की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी थी। रात होने के कारण कुछ देर के लिए सर्च ऑपरेशन बंद रहा। शनिवार सुबह सात बजे से पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शनिवार शाम तक काफी तलाश करने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed