{"_id":"58090e4e4f1c1b9f1b704bd6","slug":"school-operators-moving-house-servant-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालकों ने घर ले जाकर नौकर की गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालकों ने घर ले जाकर नौकर की गोली मारी, मौत
अमर उजाला
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मृतक अंशुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला कटरा मीरा में एक स्कू ल का संचालन करने वाले सगे तीन भाइयों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक हत्यारोपियों की ही मोबाइल-सिम की दुकान पर काम करता था और उनके ही सामने वाले घर में विधवा मां के साथ किराए पर रहता था। उसे बहाने से घर पर बुलाया और फि र छत पर ले जाकर उसे गोली मार दी। हत्या के कारण का कुछ पता नहीं चल सका है। मृतक की मां ने तीनों भाइयों के विरूद्ध पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घर का ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो हैं।
विधवा मंजू देवी उर्फ गुड्डी निवासी जलालपुर मरघटी थाना मक्खनपुर अपने इकलौते पुत्र अंशुल (22) के साथ मोहल्ला कटरा मीरा में 8 वर्ष से किराये पर रहती हैं। जिस संध्यादेवी के घर में वह किराएदार है उसमें माननीय राधारमण संध्या देवी पब्लिक स्कूल का संचालन होता है।
स्कूल के सामने वाले घर में ही संध्या देवी बेटों के साथ रहती हैं। अंशुल संध्यादेवी के बेटों की दुकान पर ही सिम बेचने का काम करता था। बुधवार की रात आठ बजे संध्यादेवी के पुत्र देवेंद्र, सौरव व उदय सिंह उर्फ कल्लू अंशुल को अपने घर बुलाकर ले गए। इसके बाद बहाने से छत पर लेकर पहुंच गये।
विज्ञापन
छत पर गोली चलने की आवाज और चीख सुनकर मंजू देवी संध्या देवी के मकान की छत पर पहुंची। वहां अंशुल गिरा पड़ा था, उसके सीने में गोली लगी थी, देवेंद्र, सौरव व उदय सिंह हड़बड़ाये हुए थे। मंजूदेवी पड़ोसियों की मदद से घायल पुत्र को लेकर जिला चिकित्सालय गई। चिकित्सकों ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया। इधर आरोपी तीनों भाई और उनका परिवार मकान में ताला लगाकर फरार हो गया। मंजूदेवी ने देवेंद्र, सौरव व उदय सिंह उर्फ कल्लू के खिलाफ पुत्र अंशुल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रधान के साथ थाने पहुंचे ग्रामीण
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। अंशुल की हत्या की जानकारी होते ही ग्राम जलालपुर मरघटी के प्रधान ओमकार ग्रामीणों के साथ थाना शिकोहाबाद पहुंचे। उनकी मांग थी कि अंशुल के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। हत्यारोपियों ने उसे धोखे से अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।