फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sati Nagar outbreak of chicken pox, a dozen victims

सती नगर में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक दर्जन पीड़ित

Fri, 03 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sati Nagar outbreak of chicken pox, a dozen victims
चिकन पाक्स का शिकार बालक।
 बदलते मौसम में आसफाबाद क्षेत्र के निकट मोहल्ला सती नगर में चिकन पॉक्स का प्रकोप हो गया है। करीब एक दर्जन बच्चे चेचक का शिकार हो गए हैं। बीमारी से लोग घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

भारत टाकीज के पीछे सटे सती नगर में बच्चे चिकन पॉक्स का शिकार हो रहे हैं। बच्चों के पूरे बदन पर दाने उभर आए हैं। कुछ लोग ठीक हुए लेकिन  उनके शरीर पर सफेद दाग हो गए हैं। अधिकांश रोगी पांच से 12 वर्ष की आयु के बच्चे हैं। जानकारी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की सुविधाएं न मिलने के कारण लोग झोलाछापों से इलाज कराने को मजबूर हैं। नवनिर्माण फाउंडेशन शाखा के प्रमोद श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चिकनपाक्स फैलने की शुरुआत हो चुकी है। ये रोग धीरे-धीरे एक दूसरे को फैलता है। यदि स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले ही दवा एवं टीकाकरण करा दे तो रोक को फैलने से रोका जा सकता है। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि हमें किसी भी रोग फैलने की जानकारी नहीं हैं। हम टीम भेजकर जांच करा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed