{"_id":"6ae78489869f0eaaf60aaaed","slug":"rush-of-pet-examinees-leads-to-difficulties-on-trains-passengers-face-inconvenience-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-189643-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ से ट्रेनों में बढ़ी मुश्किलें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ से ट्रेनों में बढ़ी मुश्किलें, यात्री रहे परेशान
Sun, 01 Nov 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर पीईटी परीक्षार्मियों की भीड़संवाद
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर पीईटी परीक्षार्मियों की भीड़ संवाद
टूंडला। पीईटी के अंतिम दिन रविवार को रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण नियमित ट्रेनों में सफर करने वाले आरक्षित यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि आरक्षण कराने के बावजूद यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। रेल प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेन चलाए जाने के बावजूद नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ।
शासन को दिवाली व छठ पूजा के आसपास पीईटी नहीं करानी चाहिए थी। इस दौरान ट्रेनों में वैसे ही भीड़ होती है। परीक्षार्थिंयों की भीड़ के चलते आरक्षण कराकर यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ना भी मुश्किल हो गया।
दिनेश कुमार-रेलयात्री
-- -- -- -- -- -- -- --
त्योहारों पर पीईटी परीक्षाएं कराए जाने से यात्रियों को ही नहीं, परीक्षार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ को देखते हुए तमाम परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ दी है।
विज्ञापन
विपिन कुमार-परीक्षाथी
नियमित ट्रेनों में सफर करने वाले रेलयात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने परीक्षा विशेष ट्रेनें संचालित की। फिर भी परीक्षार्थी नियमित ट्रेनों में चढ़े, इस बीच जीआरपी व आरपीएफ को तैनात किया गया, ताकि आरक्षित कोचों में परीक्षार्थी जबरन घुसने का प्रयास न करें।
अमित आनंद, डिप्टी सीटीएम, टूंडला