फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rovers-Rangers camp ends with cultural program

Firozabad News: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ रोवर्स-रेंजर्स शिविर का समापन

Tue, 17 Jan 2023 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rovers-Rangers camp ends with cultural program
रोवर्स-रेंजर्स शिविर में करतब दिखाती छात्रा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जसराना के लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों को समाजसेवा करने के लिए प्रेरित किया। शिविर का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाष्कर राय ने किया।
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षणार्थियों को गणवेश धारण, ध्वज शिष्टाचार, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, बीपी सिक्स, तंबू व पुल निर्माण, गाठबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, मंच संचालन, व्याख्यान कला, नाट्य कला का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण आनंद बाबू एवं प्रोफेसर दर्शना कुमारी ने दिया। समापन के अवसर प्रशिक्षणार्थियों ने नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, रिश्वतखोरी, राजनीति में अपराधीकरण जैसी समसामयिक समस्याओं को रेखांकित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. सलिल कुमार ने भी अपना व्याख्यान रखे। महाविद्यालय के सचिव मनोज प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह और राकेश कुमार सिंह ने रोवर्स रेंजर्स द्वारा बनाए गए तंबू एवं पुल निर्माण तथा पाक कला का निरीक्षण किया। वीरांगना अवंतीबाई टोली प्रथम, रोज टोली द्वितीय तथा लक्ष्मीबाई टोली ने तृतीय स्थान पर रही। शिविर का संचालन करते हुए रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. हरिविलास ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में आदित्य, अदनान, आकाश, देव शर्मा, मोहित, जयमाला, नीरज, अंजलि, दीक्षा संचाली, किरण, लक्ष्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed