फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   robbed cash from youth

युवक से नकदी लूटी

Thu, 23 Dec 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
robbed cash from youth
युवक से नकदी लूटी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। बस में यात्रा कर रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह के बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी लूट ली। बेहोशी की हालत में युवक करबला की पुलिया के समीप निवास करने वाले रिश्तेदार के यहां पहुंचा। परिजन उसे देर रात सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा निवासी शैतान सिंह बेबर से बस में सवार होकर गांव लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर करीब 25 हजार रुपये लूट लिए। शिकोहाबाद निकलने के बाद उसे थोड़ा होश आया तो वह फिरोजाबाद में बस से उतरकर दक्षिण थाना क्षेत्र के अंतर्गत करबला की पुलिया के समीप निवास करने वाले रिश्तेदार के यहां पहुंचा। युवक को बेहोशी की हालत में देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला उनकी संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित पक्ष तहरीर देता है तो जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed