फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road dig for water line, negligence

नगर निगम ने सड़क बनवाई, जलनिगम ने पाइप लाइन डालने को खोदी

Sat, 18 Dec 2021 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
road dig for water line, negligence
फिरोजाबाद ! हनुमान रोड मुख्य मार्ग पर जगह-जगह खुदी पड़ी सड़क - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रामद्वारा से राजेंद्र विश्रामगृह होते हुए दुली चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग को तीन माह पहले और रेलवे स्टेशन से भोजपुरा, मोहल्ला कोटला होते हुए अग्रवाल धर्मशाला की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण नगर निगम ने एक वर्ष पहले कराया गया था। करीब 20-25 दिन पहले पाइप लाइन डालने के लिए जलकल व जलनिगम ने सड़क को जगह-जगह खोद दिया है। इसके कारण राहगीरों के साथ क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत हो रही है। कभी ठेल पलट जाते है तो कभी बाइक सवार गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

भोजपुरा मार्ग
रेलवे स्टेशन से भोजपुरा, मोहल्ला कोटला होते हुए अग्रवाल धर्मशाला की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण नगर निगम ने करीब एक साल पूर्व कराया था। सड़क के नीचे पड़ी पाइप लाइन लीकेज होने के कारण जल निगम ने 10 से अधिक स्थानों पर सड़क को खोद दिया। कहीं पेचवर्क करा दिया तो कहीं लाल गिट्टी डालकर गड्ढा भर दिया। सड़क की हालत देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि इस सड़क का निर्माण नगर निगम ने एक साल पूर्व ही कराया है। जबकि इस मार्ग पर बारिश के दौरान जलभराव होने से यह सड़क जल्द खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

हनुमान रोड
रामद्वारा से राजेंद्र विश्रामगृह होते हुए दुली चौराहा तक जाने वाला मार्ग काफी जर्जर था। दीपावली से पूर्व सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया गया था। जल निगम द्वारा डाली गई पाइप लाइन की क्वालिटी ठीक न होने से हर रोज लीकेज हो रही है। इसको ठीक करने के लिए जलकल विभाग और जल निगम ने हर दस कदम के बाद सड़क को खो दिया। छोटे हनुमान मंदिर के समीप खोदी गई सड़क को ठीक तक नहीं कराया गया। राजेंद्र विश्राम गृह से आगे शुक्रवार को नई सड़क काटी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 फुटा मार्ग
नगला बरी चौराहा से सैलई को जाने वाले मार्ग का निर्माण करीब दो साल पूर्व नगर निगम ने 60 लाख की लागत से कराया था। पाइप लाइन ठीक करने के लिए जल निगम ने दो माह बाद ही पूरी सड़क खोद दी। करीब एक साल तक सड़क खुदी पड़ी रही। अक्तूबर माह में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान सड़क को ठीक कराया गया। लेकिन आज भी सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे है। जहां सड़क अधिक खराब थी। वहां पर ठीक करा दिया गया था।
हनुमान रोड पर जो पाइप लाइन डाली गई है। उसकी क्वालिटी काफी खराब है। पहले भी पाइप लाइन हर रोज लीकेज होती थी। अब भी हर रोज लीकेज हो रही है। नगर निगम को इसकी जांच करानी चाहिए। ताकि पाइप लाइन डालने वाले दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पाइप लाइन के कारण लाखों रुपये खर्च कर बनी सड़क खराब हो रही है।
हिमांशू अग्रवाल व्यापारी
हनुमान रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। इस क्षेत्र में चूड़ी का बहुत बड़ा कारोबार होता है। दर्जनों के हिसाब से गोदाम और स्टॉक है। तीन माह पूर्व सड़क बनने के बाद राहत मिली थी कि अब हादसे नहीं होंगे। लेकिन पेयजल पाइप लाइन लीकेज होने के कारण सड़क एक दर्जन से अधिक स्थानों पर खोद दी गई।

सुनील जैन व्यापारी
...
पाइप लाइन ठीक करने के लिए जिन स्थानों पर सड़क खोदी गई है। वहां पर सड़क को ठीक कराया जाएगा। जिससे राहगीरों के साथ क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत न हो और सड़क खराब होने से बच सके।
अरविंद कुमार राय अपर नगर आयुक्त

फिरोजाबाद ! हनुमान रोड मुख्य मार्ग पर जगह-जगह खोदी जा रही सड़क

फिरोजाबाद ! हनुमान रोड मुख्य मार्ग पर जगह-जगह खोदी जा रही सड़क- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed