फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Report filed against teacher for beating student

Firozabad News: छात्रा को पीटने के मामले में शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Apr 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Report filed against teacher for beating student
टूंडला। विद्यालय परिसर में लगे पेड़ से शहतूत ताेड़ने पर छात्रा को बेरहमी से पीटने के मामले में छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मामले में पुलिस व शिक्षाधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला केसों निवासी रामनरेश की नौ वर्षीय पुत्री कुमारी रौना प्राथमिक विद्यालय अनवारा में कक्षा चार की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर एक बजे छात्रा स्कूल परिसर में लगे पेड़ से शहतूत तोड़ रही थी। आरोप है कि जब प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र ने ये देखा तो वे आग-बबूला हो गए थे तथा स्टील के स्केल से उसको बेहरमी से पीटा था। सोमवार परिजन ने शिक्षक को बेरहमी से पीटने के निशान दिखाते हुए स्कूल में हंगामा किया था।
विज्ञापन

शिक्षक द्वारा अपनी गलती स्वीकार न किए जाने पर छात्रा के पिता रामनरेश ने देर शाम आरोपी शिक्षक सुभाष चंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर एबीएसए ज्योति पाठक का कहना है कि विभाग घटना की जांच कर रहा है। जांच में अगर शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed