{"_id":"6572018a9de3424be802afc6","slug":"report-filed-against-operators-of-two-cold-storages-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-11920-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो शीतगृह के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो शीतगृह के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 07 Dec 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शीतगृह संचालकों के द्वारा लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराए जाने पर जिला उद्यान अधिकारी ने थाना सिरसागंज में दो शीतगृह के संचालकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने को तहरीर दी है।
जिला उद्यान अधिकारी डाॅ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया सिरसागंज थाना क्षेत्र के मौलापुर स्थित मैंसर्स मां करौली शीतालय प्राइवेट लिमिटेड के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कहा गया था। नवीनीकरण के लिए किए गए आवेदन के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लगाया था। शीतालय के निदेशक थाना टूंडला क्षेत्र के ग्राम राजा का ताल निवासी बादाम सिंह, अवनीश कुमार, पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से पत्र दिया था उनके शीतगृह का संचालन दो वर्ष से दबंग तरीके से मौलापुर निवासी अभिजीत, गंभीर सिंह, सूरज सिंह के द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में उक्त लोगों को भी नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में विभाग की ओर से अभिजीत, गंभीर सिंह व सूरज सिंह के खिलाफ थाना सिरसागंज में तहरीर दी है। वहीं दूसरा मामला मैंसर्स राजपाल सिंह कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड पैगू रोड करहरा के निदेशक जगदीश सिंह, सतीश कुमार, वंदना सिंह, मीरा देवी व यशवीर सिंह को नोटिस जारी किया था। उक्त निदेशकों ने अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं देने के साथ कोई जवाब नहीं दिया था। इस कारण जिला उद्यान अधिकारी की ओर से कोल्डस्टोरेज के निदेशकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने को थाना सिरसागंज में तहरीर दी है। थाना प्रभारी सिरसागंज उदयवीर मलिक ने बताया कि उद्यान विभाग की तहरीर पर दोनों कोल्डस्टोरेज के संचालकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करके जांच प्रारंभ कर दी है।