फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Religious leaders should tell the common people about the benefits of Wakf Amendment Bill

Firozabad News: वक्फ संशोधन बिल के फायदे आमजन को बताएं धर्मगुरु

Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Religious leaders should tell the common people about the benefits of Wakf Amendment Bill
धर्मगुरुओं,समाजसेवियों केसाथ बैठक करते एडीएम विशु राजा,एसपी सिटी।
फिरोजाबाद। वक्फ संशोधन बिल लोकसभा एवं राज्यसभा में पास हो जाने के बाद शहर में अमन एवं भाईचारा कायम रखने के लिए डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा वक्फ संशोधन बिल का लाभ मुस्लिम समाज के लोगों को होगा। उन्होंने शहर के लोगों ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने एसपी सिटी धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने अपील कि है कि यह सब आप सभी की जिम्मेदारी है। नवयुवकों को जागरूक करें कि वह किसी के बहकावे में नहीं आएं। अफवाहों पर भी कोई ध्यान नहीं दें। पुलिस की टीमें लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इस्टाग्राम पर निगरानी कर रहीं है। यदि कोई असामाजिक गतिविधि को देखें तो तत्काल डायल 112 पर फोन करें।
विज्ञापन

शनिवार को एडीएम विशु राजा एवं एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने कलेक्ट्रेट में धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक-2025 के संबंध में चर्चा करने के साथ जानकारी दी। जनमानस में किसी भी प्रकार का गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। इसमें आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी के साथ डा. आफताव,सगीर खान ने वक्फ अधिनियम के संबंध में विचार रखते हुए कहा कि इसका फिरोजाबाद जिले के नागरिकों को होने वाले फायदों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने आमजन से कहा कि वह अफवाहों से बचें। बैठक में मुजफ्फर अली,जामा मस्जिद के ईमाम जमील अहमद नासिर, सिविल लाइन स्थित शाही मस्जिद के मुतवल्ली सगीर अहमद वक्फ नं.-74 के मुतवल्ली मोहम्मद यासीन सलमानी, मस्जिद नूर कटरा के मुतवल्ली फातिर सज्जाद, मस्जिद नालबंद चौराहा के मुतवल्ली शेख समसुद्दीन, मस्जिद मक्खनपुर के मुतवल्ली सफीक बक्स, जब्बार हुसैन, मस्जिद मेवा फरोशान के मुतवल्ली लईकउद्दीन, सामाजिक कार्यकर्ता मौलाना अदहम मुस्तफा शादी, हाफिज इमरान, इमरान, मौलाना अब्दुल अलीम, मौलाना फरीद अहमद खां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed