{"_id":"5df130d68ebc3e87f03064e1","slug":"recruitment-firozabad-news-agr419616977","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 178 रिक्रूटों की लखनऊ में होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 178 रिक्रूटों की लखनऊ में होगी तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूटों की पासिंग आउट परेड 16 दिसंबर को पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी रिक्रूटों के साथ ही लाइन प्रशासन ने शुरू कर दी। पासिंग आउट परेड के बाद इन 178 जवानों को लखनऊ में तैनाती की जाएगी।
पुलिस लाइन प्रांगण में एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में पिछले छह माह से रिक्रूट आरक्षियों का सघन प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट के जवानों को बेसिक ट्रेनिंग देने के साथ ही सोशल वर्क की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। फायरिंग कराने के लिए इन सभी को सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा के निर्देशन में आगरा में फायरिंग रेंज तक ले जाने की व्यवस्था की गई।
जिले में लाइन में प्रशिक्षण देने के साथ ही परीक्षा पिछले दिनों संपन्न कराई गई। रिक्रूट के इन जवानों को दंगा नियंत्रण किए जाने का रिहर्सल कई बार पुलिस लाइन में किया गया। प्रशिक्षण अवधि में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करनेवाले रिक्रूटों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतिसार निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि 24 जून को 180 रिक्रूटों को जिले में प्रशिक्षण के लिए भेजा था। इसमें 178 के आने के कारण इनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के साथ 16 दिसंबर को पासिंग आउट परेड लाइन में होगी। परेड के बाद इन जवानों को लखनऊ में ही तैनाती की जाएगी।