{"_id":"5e42eff78ebc3ee59d489220","slug":"recovery-notice-firozbad-firozabad-news-agr429033253","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरु होगी वकाएदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरु होगी वकाएदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक लाख से अधिक के बकाएदारों पर बुधवार से नगर निगम अभियान चलाएगा। इसके तहत सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश नगर आयुक्त विजय कुमार ने नगर निगम कर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। एक लाख से कम के बकाएदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा।
नगर निगम में निवास करने वाले करीब सौ से अधिक ऐसे बकाएदार हैं, जिन पर एक लाख का टैक्स बकाया है। नगर निगम टैक्स की वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी यह लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे। इस पर नगर आयुक्त विजय कुमार ने सख्ती के साथ वसूली के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि जिन लोगों पर एक लाख या उससे अधिक का बकाया है।
उनके खिलाफ बुधवार से अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी वह भी टैक्स जमा नहीं किया जाता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एक लाख से कम से बकाएदारों से भी सख्ती के साथ टैक्स की वसूली की जाएगी।