फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RAM ASREY regain composure of the dead far from being spartan Priwarijnon

रामआसरे ने मृतकों के परिवारीजनों बंधाया ढांढस

Fri, 18 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
RAM ASREY regain composure of the dead far from being spartan Priwarijnon
रामआसरे विश्वकर्मा मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए
 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने प्रदेश में चुनाव से पूर्व आए सर्वे को साजिश बताया। साफ कहा कि जनता की नजरों में आज भी समाजवादी पार्टी नंबर वन है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इतने विकास कार्य कराए इतने देश के किसी राज्य में नहीं हुए। उन्होंने सड़क हादसे में मृत लोगों और घायलों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और अपनी ओर से हर सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बंबा बाईपास हादसे में मृत हुए महादेव नगर निवासी कृष्ण पुत्र अशोक कुमार के घर पहुंचे। परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के साथ हर सहयोग का भरोसा दिया। रानीनगर में मृतक नरेंद्र के घर पहुंचे और घायल शीरज के परिवारीजनों से बात की। सोनू शर्मा के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, लोहिया आवास के साथ गरीबों को रोजगार देने का काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने सर्वे के सवाल पर कहा कि सर्वे जैसी साजिश वह लोग रच रहे हैं जिन्हें जनहितकारी सरकार अच्छी नहीं लग रही है। भाजपा द्वारा योगी आदित्यनाथ को उतारने के सवाल पर विश्वकर्मा ने कहा भाजपा प्रदेश में दंगा कराना चाहती है, देश को तबाह करना उनका मकसद है। जो विकास कराएगा जनता उसी की सरकार चुनेगी। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में मृत एवं घायलों के परिवारों के मैं साथ हूं। उन्होंने तहसीलदार से मृतकों एवं घायलों की सूची तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के उपचार कराने के निर्देश दिए। कहा वह सीधे मुख्यमंत्री से बात करके पीड़ितों की मदद कराएंगे। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 30-30 हजार रुपये शीघ्र दिलाएं। इस दौरान एमएलसी डा.दिलीप यादव, रघुराज सविता, राम अवतार शर्मा, टीकम सिंह राजपूत, रविशषंकर झा, प्रेमचंद्र झा, प्रदीप झा, राजवीर नागर, नीरज उपाध्याय, राकेश झा, संजय झा, विनोद शर्मा मौजूद थे।


स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा सड़क हादसे में मृत हुए लोगों के परिवारों को ढांढस बंधाने से पूर्व रैपुरा रोड स्थित एक स्कूल के कार्यक्रम में अचानक पहुंच गए। प्रोटोकाल से इतर चले जाने के कारण उनके साथ चल रहे प्रशासनिक अधिकारी भी भटक गए। तहसीलदार सदर जीत सिंह राय काफी देर तक उन्हें खोजते रहे। वह रैपुरा रोड स्थित एमएलएस पब्लिक स्कूल में चल रहे रंगारंग कार्यक्रम में बैठे दिखाई दिए। अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के विकास के लिए शिक्षित होने पर जोर दिया। स्कूल संचालक से सस्ती शिक्षा देने का आह्वान किया। हालांकि उनके स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचने से मृत लोगों के परिवारीजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे वह निराश हुए। उनका कहना था कि रामआसरे को पहले उनके आंसू पोंछने थे बाद में कार्यक्रम में शामिल होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed