{"_id":"57e190fa4f1c1b4f1da82c89","slug":"rajdhani-express-train-screeched-to-be-drawn-bird-in-panto","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस के पेंटो में पक्षी फंसने से रुकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस के पेंटो में पक्षी फंसने से रुकी ट्रेन
Amar Ujala
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस के पेंटो में पक्षी फंसने से रुकी ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी एक्सप्रेस के पेंटो में पक्षी फंसने से रुकी ट्रेन
टूंडला।
मंगलवार सुबह सियालदाह से नई दिल्ली की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस के पेंटो में पक्षी फंसने के कारण राजधानी एक्सप्रेस खड़ी हो गई। इसके चलते अप लाइन करीब दो घंटे बंद रहा। करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
सुबह करीब सात बजे सियालदाह से नई दिल्ली जा रही 12313 राजधानी एक्सप्रेस जैसे ही कानपुर रेलखंड के बलरई व भदान रेलवे स्टेशनों के मध्य पहुंची वैसे ही ट्रेन के इंजन के ऊपर लगे पेंटो में आकर एक पक्षी फंस गया। पक्षी के पेंटो में फंसते ही ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने पूरे मामले से नियंत्रण कक्ष टूंडला को अवगत कराया। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर पीछे से आ रही अप लाइन की सभी ट्रेनों को रोके जाने के निर्देश दिए गए। रेलवे तकनीकी टीम ने ओएचई लाइन को काटकर पेंटो में फंसे पक्षी को निकाला तब कहीं जाकर दो घंटे बाद ट्रेन नौ बजे करीब अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। इस दौरान भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, गरीबरथ, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, मंडवाड़ी एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, जलियावाला एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं।