{"_id":"3a37955c947cc0925f8b49d505206c35","slug":"rain-will-bring-a-flood-of-troubles-in-the-sewer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में मुसीबतों की बाढ़ लाएगा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में मुसीबतों की बाढ़ लाएगा नाला
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 25 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टापाखुर्द से निकलने वाले महादेव नगर नाले की सफाई की सुधि नगर निगम के अफसरों ने नहीं ली। नाले की सफाई नहीं होने के कारण इससे जुड़े करीब आधा दर्जन मोहल्ले के बाशिंदों की चिंता बढ़ने लगी है। क्योंकि जलभराव होने पर उनके घरों के आसपास एक बार फिर जलभराव दिखाई देगा।
टापा खुर्द से लेकर बंबा बाईपास तक आने वाला करीब दो किलोमीटर लंबे नाले के किनारे करीब एक दर्जन से भी अधिक मोहल्ले बसे हैं। इन मोहल्लों की जल निकासी का एकमात्र साधन यही नाला है। नाले का निर्माण तो पूर्व में पालिका रहते ही करा दिया था। निगम के अफसरों ने भी नाले की सफाई नहीं कराई।सफाई नहीं होने के कारण नाले गंदगी से अटा है। बारिश होते ही यह नाला ओवरफ्लो होगा। लिहाजा इसके आसपास के मोहल्ले जलभराव के संकट से जूझते दिखाई देंगे।
इन मोहल्लों में होगा जलभराव
महादेव नगर, किशन नगर, कुशवाह नगर, सविता नगर, श्रीपाल कालोनी, बंबा के किनारे का क्षेत्र,टापा खुर्द क्षेत्र की नई आबादी।
महादेवनगर नाले के निर्माण के दौरान ही ढलान सही नहीं दिया गया। इसके कारण यह नाला मुसीबत बन गया। इस नाले की सफाई की ओर निगम के अधिकारी ध्यान ही नहीं देते हैं।
विज्ञापन
राहुल कुमार निवासी महादेव नगर
नाले की सफाई सही ढंग से करा दी जाए तो काफी हद तक जलभराव की समस्या खत्म हो सकती है। अधिकारी सिर्फ लंबे चौड़े वायदे करते हैं। हकीकत में काम कुछ भी नहीं होता।
श्याम कुमार निवासी महादेव नगर
बोधाश्रम रोड पर जलभराव, बाशिंदे परेशान
बोधाश्रम रोड पर बनी नालियां बुधवार को ओवर फ्लो हो गई। नालियों का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर भर गया। जलभराव होने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बोधाश्रम रोड, सूर्यनगर के साथ ही न्यू तिलक नगर के बाशिंदों को मंदिर जाने के दौरान भी गंदगीयुक्त पानी से गुजरना पड़ा।
बारिश को ध्यान में रखते हुए शहर के नाले,नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है। फिर भी यदि कोई भी नाला अवशेष है तो उसके सफाई कराई जाएगी।
रामौतार रमन नगर आयुक्त फीरोजाबाद।