फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   railway, tickit, firozabad,

यात्रियों ने निरस्त कराए रेलवे टिकट, पैसा वापसी को करना पड़ा इंतजार

Fri, 20 Mar 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
railway, tickit, firozabad,
फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिडकी से टिकट कैंसल कराते यात्री - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के संबंध में लोग जागरूक होते नजर आ रहे हैं। इसी के चलते जरूरी कार्य से यात्रा करने का प्रोग्राम भी निरस्त कर दिया गया है। जिसको लेकर शुक्रवार को आरक्षण टिकट निरस्त कराने को स्थानीय रेलवे के आरक्षण काउंटर पर पहुंचे लोगों को भीड़ का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे तक ऐसे यात्रियों का आंकड़ा सौ की संख्या पार कर चुका था।
विज्ञापन

इस कारण आरक्षण कांउटर पर रुपये का अभाव हो गया। कर्मचारियों ने टिकट निरस्त करना बंद कर दिया। आरक्षण कांउटर बंद होने पर लोग आक्रोशित हो गए कुछ देर बाद स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंच गए। यहां रखी लॉक बुक में आरक्षण कार्यालय में तैनात अधिकारियों की शिकायत दर्ज कराई और आरक्षण टिकट वापस कराने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। कांउटर पर पैसा आने के बाद यात्रियों का आरक्षण टिकट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

क्या कहते है यात्री
व्यापार के कार्य से 21 मार्च को गोरखपुर जाने के लिए बरौनी एक्सप्रेस से टिकट बुक था। 23 की वापसी का भी टिकट कराया था। लेकिन 22 को जनता कर्फ्यू के कारण टिकट निरस्त कराया है। टिकट निरस्त हुए दो घंटे से अधिक बीत गए। कांउटर पर पैसा न होने से टिकट वापस नहीं हो पा रहा। इसकी लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशन कांत गुप्ता, चूड़ी व्यापारी
21 मार्च को इलाहाबाद में आईटीबीपी की परीक्षा के कारण टूंडला से इलाहाबाद का टिकट बुक कराया था। परीक्षा निरस्त होने के कारण टिकट निरस्त कराने सुबह दस बजे स्टेशन पर आए थे। लेकिन पैसा न होने के कारण कर्मचारी टिकट वापस नहीं कर रहे है।
योगेंद्र कुमार जौदान
बेटे के जरूरी कार्य से 22 मार्च को गोरखपुर जाने के लिए टिकट बुक कराया था। लेकिन जनता कर्फ्यू के कारण टिकट निरस्त कराने आए थे। एक घंटे से अधिक समय बीत गया। लेकिन पैसे के अभाव में टिकट निरस्त नहीं हो पा रहा। इसको लेकर दिक्कत हो रही है।
रामप्रवेश शुक्ल, कर्मचारी खादी ग्रामों उद्योग
परिवार सूरत में रहता है। यहां प्राइवेट सेक्टर में सर्विस करते है। बेटा मिलने आया था। 23 मार्च को उसकी वापसी थी। मथुरा से ट्रेन थी इसलिए फिरोजाबाद से टिकट बुक कराया था। लेकिन कोरोना वायरस के कारण टिकट निरस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पैसा न होने के कारण टिकट निरस्त नहीं हो पा रहा।

सुंदर प्रसाद
जो ट्रेनें निरस्त हुई है उनकी टिकट वापसी का कोई पैसा नहीं काटा जा रहा। जो लोग स्वेच्छा से टिकट कटा रहे हैं, उनका पैसा काटा जा रहा है। आरक्षण न होने के कारण पैसे वापस करने में कर्मचारियों को दिक्कत आई थी। लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने समस्या का समाधान करा दिया।
सुनील कुमार, पीआरओ, रेलवे मंडल इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed