{"_id":"69e7b85f07eecfcc210f7754","slug":"railway-administration-runs-two-special-trains-during-summer-vacations-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-172980-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गर्मियों की छुट्टियों में रेल प्रशासन ने चलाईं दो विशेष स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गर्मियों की छुट्टियों में रेल प्रशासन ने चलाईं दो विशेष स्पेशल ट्रेनें
Tue, 21 Apr 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
टूंडला। रेल प्रशासन ने गर्मियों की छुट्टियों में रेलयात्रियों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक एकतरफा और दूसरी ग्रीष्मावकाश विशेष ट्रेन शामिल है।
प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04701 बीकानेर-कोलकाता सुपरफास्ट एकतरफा स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल को शाम छह बजे बीकानेर से चलेगी। यह ट्रेन नोखा, नागौर, जयपुर और भरतपुर होते हुए आगे बढ़ेगी। शाम 04:30 बजे यह टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट रुकेगी। इसके बाद यह गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरेगी। अगले दिन दोपहर 01:05 बजे यह कोलकाता पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय के दो, स्लीपर के 18 और एसएलआर/डी के दो कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
ट्रेन नंबर 09701 खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल को शाम 05:00 बजे खातीपुरा से चलेगी। यह दौसा, बांदीकुई और भरतपुर होते हुए रात 10:55 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद यह अगले दिन रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 9702 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल को मध्य रात 12:00 बजे हावड़ा से चलकर अगले दिन रात 01:51 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों ओर से एक-एक फेरा लेगी और इसमें 20 कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य कोच शामिल हैं। संवाद