फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raid on ARTO office, fled broker

एआरटीओ कार्यालय पर छापा, भागे दलाल

Mon, 22 Aug 2016 11:43 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 22 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Raid on ARTO office, fled broker
एआरटीओ कार्यालय पर छापा, भागे दलाल - फोटो : Amar Ujala
अचानक पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट, मचा हड़कंप
विज्ञापन

बाउंड्री के आसपास रखे खोखे भी हटवाए
अतिक्रमण हटाने के लिए दी चेतावनी
आरटीओ कार्यालय में दलालों के सक्रिय होने की शिकायत पर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सदर को देखते ही कार्यालय से दलाल भाग खड़े हुए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यालय के बाहर रखे खोखे भी हटवाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि कल तक अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा बुधवार को ध्वस्त करा दिया जाएगा।

जिला मुख्यालय स्थित आरटीओ कार्यालय पर दलालों के सक्रिय होने की शिकायतें लगातार जिला प्रशासन को मिल रही हैं। विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से दलाल लोगों का पैसा लेकर भाग जाते हैं और उनका कार्य भी नहीं करते। जेबड़ा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह यादव, सीओ सदर राजेश चौधरी ने अचानक आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट को देखते हुए कार्यालय से दलाल भाग खड़े हुए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यालय के स्टाफ को सख्त चेतावनी दी कि कोई दलाल कार्यालय में प्रवेश नहीं करना चाहिए, अन्यथा शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके उपरांत कार्यालय की बाउंड्री के आसपास रखे खोखे भी हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed