फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Preparations to start MD-MS studies on 60 seats in medical college

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में 60 सीटों पर एमडी-एमएस पढ़ाई शुरु करने की तैयारी

Fri, 06 Jun 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations to start MD-MS studies on 60 seats in medical college
मेडिकल कॉलेज कैंपस। संवाद।
फिरोजाबाद। राजकीय मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में परास्नातक चिकित्सा शिक्षा को विस्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कॉलेज प्रशासन ने डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) और मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) की 60 सीटों के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को आवेदन भेजा है। एनएमसी से मंजूरी मिलने के बाद सर्जरी, गायनोकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक्स, रेडियोलॉजी, मनोचिकित्सा, नेत्र, ईएनटी और टीबी-चेस्ट जैसे विभागों में परास्नातक की पढ़ाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक कॉलेज में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के तहत 42 पीजी सीटें संचालित हैं, जिनमें विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार किए जा रहे हैं। अब एमडी-एमएस की पढ़ाई शुरू होने से कॉलेज का स्तर और ऊंचा होगा। इससे जहां मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञता की शिक्षा का अवसर मिलेगा, वहीं मरीजों को भी स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी से रेफर की जाने वाली गंभीर बीमारियों का इलाज यहीं संभव हो पाएगा।
विज्ञापन




एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ सकती हैं
शासन ने मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की भी योजना तैयार कर ली है। वर्तमान में 100 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई होती है, जिसे बढ़ाकर 150 किया जाएगा। इससे क्षेत्र के अधिक छात्रों को मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- मेडिकल कॉलेज में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा - हमने एनएमसी को 60 एमडी-एमएस सीटों के लिए आवेदन किया है। सभी विभागों में आवश्यक संसाधन, फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर को एनएमसी के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। हमारी कोशिश है कि आगामी सत्र से ही परास्नातक की पढ़ाई शुरू हो सके।


डॉ. योगेश गोयल, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed