{"_id":"6589d32e9753354319087174","slug":"pre-board-exams-looming-course-not-completed-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-13536-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्री बोर्ड परीक्षाएं सिर पर, कोर्स पूरा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्री बोर्ड परीक्षाएं सिर पर, कोर्स पूरा नहीं
Tue, 26 Dec 2023 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट प्री बोर्ड परीक्षा 13 जनवरी से शुरू हो रही हैं। अधिकांश विद्यालयों में 60 से 70 प्रतिशत कोर्स ही पूरा हुआ है। ऐसे में छात्र छात्राओं को परीक्षा की चिंता सताने लगी है। राजकीय तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य 80 से 90 फीसदी कोर्स पूरा होने का दावा कर रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति कुछ और है।
जिले में 22 राजकीय, 59 सहायता प्राप्त, 459 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मुख्य परीक्षा 22 फरवरी से होगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 77 हजार छात्र परीक्षा देंगे। अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में 60 से 70 प्रतिशत कोर्स ही पूरा हो सका है। राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों में गणित, विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के प्रवक्ताओं तथा सहायक अध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। शिक्षकों के तैनाती की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। प्रधानाचार्यो ने 80 से 90 प्रतिशत कोर्स पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
- प्री बोर्ड परीक्षा से पूर्व जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कोर्स पूरा करने के लिए प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। औचक निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - निशा अस्थाना, जिला विद्यालय निरीक्षक