फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pradhan died while his friend condition is critical in road collision in Firozabad

UP: बेटियों की गोदभराई के बाद घर लौट रहे थे प्रधान, रोडवेज ने मारी टक्कर; टूट गईं सांसें... साथी की हालत नाजुक

Mon, 12 Feb 2024 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 07:30 PM IST
सार

ग्राम प्रधान बेटियों की गोदभराई के बाद साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान की सांसें टूट गईं। जबकि साथी की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
Pradhan died while his friend condition is critical in road collision in Firozabad
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की देर शाम साथी संग बाइक से घर लौट रहे प्रधान को रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे मे प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के एक दिन पूर्व ही प्रधान की बेटियों की गोदभराई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह टूंडला में रुक गए थे। दूसरे दिन वापस घर लौट रहे थे। हादसा एटा रोड पर हुआ।

विज्ञापन


पचोखरा थाना क्षेत्र के नगला दल गांव निवासी 52 वर्षीय दामोदर सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान थे। उनको तीन बेटी वीनेश कुमारी, सपना, संजना और एक बेटा मुन्नेश कुमार हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी वीनेश और सपना की शादी दिल्ली और अलीगढ़ में तय की थी। रविवार को उसायनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पर बेटियों की गोद भराई का कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम के उपरांत शाम को सभी परिजन घर चले गए थे।

विज्ञापन

प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई

ग्राम प्रधान दामोदर सिंह किसी कार्य से टूंडला रुक गए थे। देर शाम साढे़ आठ बजे करीब वह अपने साथी दलवीर सिंह बघेल निवासी नगला दल के साथ बाइक से गांव लौट थे। उनकी बाइक गांव के निकट पहुंची तभी एटा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे ग्राम प्रधान दामोदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दलवीर सिंह बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मृतक ग्राम प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। सोमवार देरशाम पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे मृतक ग्राम प्रधान में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया है कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed