फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pollution

वायु-ध्वनि प्रदूषण पर रहेगी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नजर

Sat, 26 Oct 2019 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Pollution
फिरोजाबाद। दीपावली के दौरान ध्वनि और वायु प्रदूषण पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नजर रहेगी। दीपावली के दौरान ध्वनि प्रदूषण की जांच के लिए मोबाइल टीमें विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी। वहीं वायु प्रदूषण की जांच के लिए भी अस्थाई जांच केंद्र कार्यालय पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

ताज ट्रिपेजियम जोन में वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण का रुख सख्त है। आगरा सीमा से लेकर मैनपुरी और इटावा की ओर लगभग 60 किलोमीटर से ज्यादा के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदूषण की रोकथाम के लिए विभागीय स्तर कार्ययोजना निर्धारित है। दीपावली के दौरान सुहागनगरी में अत्याधिक ध्वनि विस्तारण एवं विस्फोट के दौरान पटाखों से निकलने वाले सल्फर एवं एसपीएम जैसे हानिकारक तत्वों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ध्वनि प्रदूषण की जांच के लिए व्यवसायिक गतिविधि, रिहायशी इलाका एवं औद्योगिक आस्थान जैसे तीन विशेष स्थानों को चुना है। इन स्थानों पर साउंड मीटर के साथ विभागीय टीमें 27 और 28 अक्तूबर को भ्रमणशील रहेंगीं। वहीं वायु प्रदूषण की जांच के लिए सीडीजीआई द्वारा स्थापित जैन मंदिर, उसायनी एवं तिलक नगर स्थित स्थाई मापक केंद्रों के अतिरिक्त प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सुहागनगर में अपने कार्यालय पर अस्थाई केंद्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीटीजेड में ध्वनि और वायु प्रदूषण का दबाव नहीं बढ़ाने दिया जाएगा। दीपावली पर ध्वनि व वायु प्रदूषण की जांच के लिए सात टीमें बनाई गई हैं। अत्याधिक तेज आवाज वाली आतिशबाजी चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार चौरसिया - क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed