{"_id":"6050bba88ebc3e8cf75e7922","slug":"political-block-sdm-firozabad-news-agr484851554","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के नौ ब्लाक प्रमुखों का आज समाप्त हो जाएगा कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के नौ ब्लाक प्रमुखों का आज समाप्त हो जाएगा कार्यकाल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के सभी नौ ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव नहीं हो पाने के कारण 18 मार्च से ब्लाकों में प्रमुख का कार्यभार संबंधित तहसील के एसडीएम को संभालने के आदेश दिए हैं। शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का आदेश जारी होने के साथ प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय से नहीं हो पाने के कारण ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लॉक प्रमुख) के पांच वर्ष के कार्यकाल की अवधि 17 मार्च की शाम को समाप्त हो रही है। क्योंकि पांच वर्ष पूर्व 18 मार्च को क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
इसी हिसाब से फिरोजाबाद जिले के नौ ब्लॉक (टूंडला, नारखी, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, हाथवंत, एका, जसराना, अरांव एवं मदनपुर) में ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल 17 मार्च को समाप्त हो जाएगा। ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही 18 मार्च से जिले के सभी नौ ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख का पद प्रशासक के रूप में संबंधित तहसीलों के एसडीएम को संभालना होगा। शासन का आदेश आ जाने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित ब्लॉक के प्रशासक को तैनात किए जाने की तैयारी करनी शुरू कर दी है।