फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police have arrested mastermind who changed ATM to withdraw money from account In Firozabad

सावधान! एटीएम से पैसा निकालते समय इस बात का रखें ध्यान, नहीं तो खाली हो जाएगा अकाउंट, आसपास घूम रहे शातिर...

Mon, 13 Mar 2023 04:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 04:19 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह एटीएम मशीनों के आसपास घूमकर लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से पैसा उड़ा देता है। यह कई बार जेल भी जा चुका है। जमानत में आने के बाद यह फिर से गैंग को लीड करने लगता है। 

विज्ञापन
police have arrested mastermind who changed ATM to withdraw money from account In Firozabad
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने एटीएम बदलकर खाते से पैसा उड़ा देने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। यह कई बार जेल जाने के बाद भी इसी काम में लगा है। आरोपी एटीएम मशीनों के आसपास घूमता रहता है। बुजुर्ग, बच्चों व अन्य ग्रामीण लोगों को अपना शिकार बनाता है। किसी बहाने से उनसे एटीएम लेकर बदल लेता है। इसके बाद जब वह पिन डालते हैं तो देखता रहता है। उनके जाने का बाद उनके खाते से पैसा उड़ा देता है।  

विज्ञापन


सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसा उड़ाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड संजय राठौर को पकड़ा है। यह मक्खनपुर थाना क्षेत्र के साढ़ूपुर गांव का रहने वाला है। इसे एटा तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से 13 एटीएम कार्ड व नकदी बरामद हुई है। पकड़ा गया आरोपी संजय राठौर शातिर किस्म का अपराधी है। 

विज्ञापन

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

बताया कि इसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी सहित कई अन्य मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि पकड़ा गया आरोपी कई बार जेल भी जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा इसी काम पर संलिप्त हो जाता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी टीम में कई लोग शामिल हैं, जो इस काम को कर रहे हैं। वह इन सभी का सरगना है, उन्हें लीड करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed