{"_id":"5ed7d8ae8ebc3e903f6c3cec","slug":"police-firozabad-news-agr4446075117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार लाइन हाजिर, एसएसआई और हैडमोहर्रर स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार लाइन हाजिर, एसएसआई और हैडमोहर्रर स्थानांतरित
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि इससे एक दिन पूर्व एसएसआई प्रमोद कुमार और हैडमोहर्रर अशोक यादव का स्थानांतरण कर दिया है। तीन दिन के अंदर हुई इस कार्यवाही से कोतवाली में सन्नाटा पसर गया है। कार्यवाही के पीछे कई वजह बताई जा रही हैं।
आमरी गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने क्रास एफआइआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि पुलिस ने दोनों ही पक्षों से मोटी रकम लेकर एफआईआर दर्ज की। जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसएसपी और एसपी ग्रामीण से की। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर मामले में प्रारंभिक जांच शुरू करा दी गई है। इसी शिकायत के चलते एसएसआई का थाना उत्तर में स्थानांतरण किया गया है। वहीं दिन दहाड़े दो गुटों में हुई फायरिंग और थाने से पकड़े गए चोर के भाग जाने के मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। प्रभारी निरीक्षक को भी आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
नवागत प्रभारी निरीक्षक ने संभाला कार्य
शिकोहाबाद। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के लाइन हाजिर होने के बाद नवागत प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बुधवार दोपहर चार्ज ग्रहण कर लिया। सुनील कुमार का सिरसागंज कोतवाली से स्थानांतरण होकर शिकोहाबाद का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अपराध पर नियंत्रण करना और जनता की बात को सुन कर उसका समाधान कराना पहली प्राथमिकता होगी।