{"_id":"6887548710fe2f828d035410","slug":"fight-broke-out-between-pac-jawans-and-kanwariyas-at-lahara-ganga-ghat-in-kasganj-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गंगा घाट पर कांवड़ियों से विवाद... बैरिकेडिंग तोड़ने पर पीएसी जवानों से नोकझोंक, धरना देकर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गंगा घाट पर कांवड़ियों से विवाद... बैरिकेडिंग तोड़ने पर पीएसी जवानों से नोकझोंक, धरना देकर जताया आक्रोश
Mon, 28 Jul 2025 04:14 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 28 Jul 2025 04:14 PM IST
सार
कासगंज में लहरा गंगा घाट पर कांवड़ियों और सुरक्षा में लगे पीएसी जवानों में विवाद हो गया। कांवड़ियों ने मारपीट करने का आरोप लगाया। घाट पर धरने पर बैठ गए। आला अधिकारियों ने माैके पर पहुंच स्थिति संभाली।
विज्ञापन
कांवड़ियों से विवाद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी में तीर्थनगरी के लहरा गंगाघाट पर सोमवार को सुबह के समय गंगा स्नान के दौरान मारहरा के कांवड़ यात्रियों व पीएसी फ्लड यूनिट के जवान के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कांवड़िये बैरिकेडिंग तोड़कर गहरे पानी में जाने की कोशिश कर रहे थे। इसके चलते काफी देर तक पीएसी के जवानों और कांवड़ियों के बीच कहासुनी होती रही। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हाथापाई व गाली-गलौज करने के आरोप लगाए। पीएसी जवानों के व्यवहार से आक्रोशित कांवड़िये घाट पर ही धरने पर बैठ गए। एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वार्ता कर आक्रोशित कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया।
लहरा गंगा घाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट तैनात की गई है। यह फ्लड यूनिट गंगा घाट पर निरंतर निगरानी कर रही है। सोमवार की सुबह एटा के मारहरा के कुछ युवक कांवड़ भरने से पहले गंगा स्नान को पहुंचे। इस बीच युवक गंगा में लगी बैरिकेडिंग पार करके गहरे पानी में जाने लगे। पीएसी फ्लड यूनिट के जवानों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, इसी बात पर विवाद हो गया।

कांवड़ियों और पीएसी यूनिट के जवान के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई। इससे कांवड़िये उत्तेजित हो गए और धरने पर बैठ गए। काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही। सूचना पर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान मौके पर पहुंच गईं।
कांवड़ियों की सूचना पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर आक्रोशित कांवड़ियों से बातचीत की और उन्हें समझाकर शांत कराया। मामला शांत होने के बाद कांवड़ियों ने कांवड़ भरी। यह कावड़िये 251 फीट लंबी कांवड़ पिछले कई वर्षों से भर रहे हैं।
कहासुनी का वीडियो वायरल
लहरा गंगाघाट पर कांवड़िये व पीएसी फ्लड यूनिट के जवानों के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हे। एक्स पर सीएम, डीएम व पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की गई।
एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जनता की सुरक्षा के लिए पीएसी फ्लड यूनिट तैनात है। कांवड़िये बैरिकेडिंग तोड़कर गहरे पानी की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। पीएसी के जवानों ने उन्हें रोका। इस बात पर विवाद हुआ और कांवड़िये धरने पर बैठ गए। जिन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया। गंगा में अधिक पानी होने के कारण कोई हादसा न हो इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।