फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police caught 14.5 million in checking

चेकिंग में पुलिस ने पकड़े 1.45 करोड़

Wed, 11 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Wed, 11 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police caught 14.5 million in checking
1.45 करोड़ रुपये पकड़े जाने के बाद मौके पर खड़े लोग।
 जिला मुख्यालय पर चेकिंग के दौरान टीएसआई और आदर्श पुलिस चौकी प्रभारी ने एक करोड़ 45 लाख रुपये पकड़ लिए। जांच में कैश औरियंटल बैंक आफ कॉमर्स का निकला। इस पर पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों से जांच कराने के बाद छोड़ दिया। कैश को बैंक अधिकारी दो सुरक्षाकर्मियों के साथ आगरा से इटावा ले जा रहे थे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर टीएसआई मनोज यादव और आदर्श पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद कुमार जिला मुख्यालय पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने आगरा की ओर से आ रही कार को रोक लिया। कार में एक संदूक एक करोड़ 45 लाख रुपये की नकदी थी। तभी मौके पर एसपी सिटी संजीव वाजपेयी और सीओ सदर श्री भगवान भी पहुंच गए। उन्होंने रुपये लेकर जा रहे व्यक्ति से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अनूप श्रीवास्तव बताया। अनूप श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह इटावा स्थित ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स में हेड कैशियर है। यह रुपया वह आगरा एमजी रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से लेकर जा रहे हैं। इन रुपयों को शिकोहाबाद और सिरसागंज के साथ इटावा की शाखा में देना है। इससे गुरुवार को उपभोक्ताओं को रुपये बंट सकेंगे। मामले में अनूप श्रीवास्तव ने रुपये के संबंध में पुलिस को दस्तावेज भी दिखाए। वहीं जानकारी पर स्थानीय बैंक अधिकारी भी जिला मुख्यालय पहुंच गए। इधर, पुलिस की सूचना पर आगरा से आयकर विभाग के अधिकारी भी आ गए। उन्होंने मामले की जांच कर रुपये बैंक के होेने की बात कही। इस पर पुलिस ने सुरक्षा के बीच रुपयों को इटावा तक भिजवाया। हालांकि कैश के लेकर जा रहे हेड कैशियर के साथ बैंक के दो सुरक्षाकर्मी थे।
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक का निकला 20 लाख
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। मंगलवार रात राजा का ताल पुलिस चौकी पर एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेयी द्वारा पकड़ा गया 20 लाख रुपया इटावा की इलाहाबाद बैंक का था। इसका खुलासा एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने किया। उन्होंने बताया कि रुपये को पुलिस ने जलेसर रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में देर रात जमा करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed