फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police arrested wanted person In Firozabad who had appeared in police recruitment exam by changing his name

UP News: फर्जी तरीके से दी थी पुलिस भर्ती परीक्षा, फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; लंबे समये से दे रहा था चकमा

Sat, 21 Sep 2024 08:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

सुहागनगरी में युवक फर्जी तरीके से पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। जांच में चिन्हित हुआ था। लंबे समये से चकमा दे रहा था। अब इसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
police arrested wanted person In Firozabad who had appeared in police recruitment exam by changing his name
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा में कूटनीतिक दस्तावेजों के आधार पर नाम बदलकर परीक्षा में शामिल हुए वांछित को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 में आयोजित हुई थी। शहर में कई परीक्षा केंद्र भी बनाए गए थे। उस दौरान अरविंद कुमार निवासी गांव नसीरपुर पुलिस भर्ती परीक्षा में कूटनीतिक दस्तावेजों के आधार पर नाम बदलकर परीक्षा में शामिल हुआ था। 
विज्ञापन

 

पुलिस की जांच में नाम सामने आया था। तभी से आरोपी मुकदमे में वांछित चल रहा था। इसकी नसीरपुर थाना पुलिस को तलाश थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गांव से गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन

उसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान दो हाईस्कूल की अंकतालिका, दो इंटरमीडिएट की अंकतालिका, मूल निवास, जाति, आरक्षी भर्ती एडमिट कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य कूटनीतिक दस्तावेज बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। इंस्पेक्टर राजीव राघव ने बताया कि आरोपी कई दिनों से मुकदमे में वांछित था। इसकी तलाश की जा रही थी। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed