{"_id":"5f9702d98ebc3e5be028c965","slug":"pm-wendrs-firozabad-news-agr465419146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर निधि योजना के फार्म जमा करने को भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर निधि योजना के फार्म जमा करने को भटकते रहे लोग
विज्ञापन
स्ट्रीट वेंडर्स योजना के फॉर्म ऑनलाइन कराने के लिए पालीवाल हॉल पहुंची महिलाएं
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के आवेदन फार्म को ऑनलाइन करने वाले प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटरों को हटा देने से आवेदकों के आवेदन ऑनलाइन जमा नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार को लोग जलकल परिसर स्थित शहरी जीविका मिशन के आफिस और गांधी पार्क स्थित पालीवाल हॉल पहुंचे। यहां ताला लगा मिला। आवेदन फार्म लिए लोग भटकते रहे।
पेमेश्वरगेट निवासी संतोश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना और पिता प्रभूदयाल का फार्म बृहस्पतिवार को जमा कर दिया था। सोमवार को बुलाया था, ऐसा पता होता तो फार्म नहीं जमा करते। अब पता नहीं क्या होगा।
शुक्रवार को फार्म जमा किया था। सोमवार सुबह दस बजे पालीवाल हॉल पहुंच गई। दोपहर 12 बजे तक हॉल का ताला नहीं खुला तो परेशान दिखाई दी। वहां पहुंचने वाले लोगों से जानकारी करने लगी। लेकिन किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया।
विज्ञापन
रश्मी देवी, करबला निवासी
सोमवार को फार्म ऑनलाइन कराने के लिए पालीवाल हॉल पहुंची थी। लेकिन ताला लगा होने के कारण वह मायूस होकर लौटने के लिए बाध्य हुई। नगर निगम से रशीद कटाने के साथ ही शुक्रवार को फार्म जमा कर दिया था। सोचा था कि पैसा मिल जाएगा तो कुछ राहत मिलेगी।
नीतू जैन, नई बस्ती निवासी
अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। लेकिन ताला लगा होने पर वह उसके खुलने का इंतजार करते रहे। जब लोग वापस जाने लगे तो वह भी पत्नी के साथ मायूस होकर लौट गए। चंद्र प्रकाश का कहना था कि इससे तो अच्छा तो फार्म जमा ही नहीं करते।
चंद्र प्रकाश जैन, नई बस्ती निवासी
अभी कहीं पर भी आवेदन फार्म ऑनलाइन नहीं हो रहे हैं। जिन लोगों के फार्म जमा है, उनको फोन करके सूचित कर दिया जाएगा।
मनोज कुमार - मिशन प्रबंधक