{"_id":"6ad3c003d290d28e2c0b52a0","slug":"two-arrested-for-committing-theft-at-a-mobile-shop-to-fund-their-desire-for-expensive-mobile-phones-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-188230-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महंगे मोबाइल का शौक पूरा करने के लिए की मॉडल शॉप में चोरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महंगे मोबाइल का शौक पूरा करने के लिए की मॉडल शॉप में चोरी, दो गिरफ्तार
Sun, 18 Oct 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। क्षेत्र में दो मॉडल वाइन शॉप में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने बाल अपचारी एवं एक शातिर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कुल 1.46 लाख रुपये नकदी, तमंचा, चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शातिर को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा है।
नगर क्षेत्र में आवास-विकास कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार की नौशहरा स्थित अंग्रेजी कंपोजिट मॉडल शॉप एवं गांव आरौंज निवासी विनय कुमार की एटा चौराहा स्थित मॉडल शॉप में लाखों की चोरी की घटना हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देशी शराब के ठेके के पीछे भगवंतवाला बाग के पास से नारखी थाना क्षेत्र के गांव गौंछ निवासी इरफान एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इरफान के कब्जे से 70 हजार रुपये, तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा बाल अपचारी के कब्जे से कुल 76 हजार रुपये, लोहे की छैनी तथा हथौड़ी बरामद की है। पुलिस ने शातिर इरफान को न्यायालय के आदेश पर जेल तथा बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा है।
आगरा और नोएडा में खर्च की चोरी की रकम
पकड़े गए दोनों चोर अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ में चोरों ने बताया कि महंगे मोबाइल और नए-नए कपड़े पहनने के वह शौकीन हैं। उन्होंने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद आगरा से नए कपड़े खरीदे थे। इसके बाद दोनों नोएडा चले गए। जहां से दोनों ने महंगे मोबाइल भी खरीदे थे।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ शिकोहाबाद एवं नारखी थाने में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी किया करते थे। दोनों ने आगरा और नोएडा में चोरी की रकम से कपड़ों की खरीददारी तथा शौक पूरे किए थे। कुल 1.46 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है।
जयबिंद गुप्ता
सीओ, शिकोहाबाद