फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Parks will also be at the intersections with greenery

पार्कों के साथ चौराहों पर भी होगी हरियाली

Sun, 09 Aug 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 09 Aug 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Parks will also be at the intersections with greenery
फीरोजाबाद। क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी अभियान के तहत शहर के प्रमुख पार्कों के साथ-साथ मुख्य चौराहों का कायाकल्प कराने को नगर निगम ने तैयारी कर ली है। इसके लिए निगम द्वारा प्राइवेट कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर के मुख्य चौराहे व पार्क जल्द ही हरे-भरे नजर आएंगे।
विज्ञापन

शासन द्वारा क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है। शासन द्वारा प्रदेश के सभी नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को अभियान के तहत शहरों में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए हैं। क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख पार्कों से लेकर चौराहों का कायाकल्प करने की तैयारी कर ली गई है। अभियान के तहत शहर के प्रमुख सुभाष तिराहे से गांधी पार्क, नालबंद से रसूलपुर थाने तक, हाइवे से तहसील रोड होते हुए फायर ब्रिगेड कार्यालय तक, रहना रोड पर देवेश कुलश्रेष्ठ अमर शहीद गेट से जलेसर रोड तक ट्री गार्ड लगवाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के चौराहों पर ट्री गार्ड लगवाने को टाटा कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है। ट्री गार्ड लगाने का कार्य कंपनी द्वारा सोमवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर के पाश कालोनी वाले इलाके विभव नगर, गणेश नगर, सुहागनगर में आधा दर्जन पार्कों में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। वहीं रिलायंस कंपनी ने चार पार्क जिला मुख्यालय, लेबर कालोनी, गांधीपार्क एवं रसूलपार्क को गोद लिया है। यहां रिलायंस द्वारा पार्कों को हरा भरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों व पार्कों में वृहद स्तर पर पौधरोपण व ट्री गार्ड लगवाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्राइवेट कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी है। शेष स्थानों पर नगर निगम द्वारा पौधरोपण किया जाएगा।
रामऔतार रमन, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed