फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Parinirvan Day remembrance and tribute to Babasaheb

परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब का स्मरण और नमन

Sun, 06 Dec 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 06 Dec 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
Parinirvan Day remembrance and tribute to Babasaheb
भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने बाबा साहब को नमन कर उनका स्मरण किया। राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठियां आयोजित कर बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

 भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर मेला एवं जन्मोत्सव समिति ने नगला करनसिंह में परिनिर्वाण दिवस दलित एकता दिवस के रूप में मनाया। संगोष्ठी की अध्यक्षता रामसिंह ने और संचालन वीरेंद्र सुमन ने किया। वेदप्रकाश गौतम, रामभरोसीलाल, आनंद, जयंतीप्राद, चंद्रपाल, सोबरनसिंह, नरेंद्रपाल, वेदप्रकाश शामिल रहे। इधर, बहुजन चेतना फेडरेशन के तत्वावधान में प्रभात फेरी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अंबेडकर पार्क एवं बुद्ध विहार में किया गया। सैलई स्थित सिद्धार्थ बुद्ध विहार में गोष्ठी हुई। अध्यक्षता सावन कुमार ने की। इस दौरान संयोजक योगेश कुमार धर्मन, योगेश बौद्ध, डॉ. हुकम सिंह, विमल, आलोक, मोनू, अंशुल मौजूद रहे। वहीं, भाजपा ने टापाकलां स्थित केडी जाटव के आवास पर महानगर मंत्री वीरेंद्र सुमन की अध्यक्षता में संगोष्ठी की। भाजपाइयों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वीरेंद्र सुमन, दिलीप कुमार, जाटव, निधि सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद, अनिल, सुरेंद्र, विमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम जिलानी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में प्रदेश सचिव शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद ने कहा कि बाबा साहब आजाद भारत के प्रथम कानून मंत्री के साथ संविधान रचियता थे। पूर्व जिलाध्यक्ष केशव देव, संदीप तिवारी, प्रकाश गर्ग, अशोक दिवाकर, अरशद कुरैशी, कुसुम सिंह, शकील अहमद, अब्बास, माया गुप्ता, केके जैन, डॉ. सुरेश कौशल आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता कुंवरपाल शंखवार ने की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, निशंक बाबू, यूनिस अब्बास, हाजी सईद पटेल, हाशिम फारुखी, मयंक गोयल, मोहित सिंह, जावेद कुरैशी, अबरार कुरैशी, कन्हैया अग्रवाल, राजेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कवियों ने सुनाया डा. अंबेडकर का जीवन
 पालीवाल हाल में संगोष्ठी के बाद कवि सम्मेलन, वक्ताओं ने बताया अंबेडकर का जीवन
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण समिति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पालीवाल हॉल में काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया। कवियों ने अपनी काव्य गीतों से बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 कवियत्री इंदु चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में संघर्ष कर पहचान बनाई थी। पिछड़ों को सम्मान बाबा साहब की देन है। मंडलाध्यक्ष अमित गुप्ता, जिलाध्यक्ष केके जाटव ने कहा कि संविधान का निर्माण कर दलितों को बाबा साहब ने कानूनी रूप से सशक्त किया। शिक्षाविद् डॉ. उमाशंकर गुप्ता, अजय राही, लवजीत जाटव दीपक, विजय सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कवि सम्मेलन लटूरी सिंह, चेतना शर्मा, रुविया खान, प्रशंात उपाध्याय आदि मौजूद रहे।



एबीवीपी ने मनाया बाबा साहब को दी श्रद्धाजंलि
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महानगर मंत्री हिमांशु शर्मा और सह नगर मंत्री भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैलई के अंबेडकर पार्क में परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान दलवीर सिंह, शिवम सोनी, लोकेश गुप्ता, मोहित ठाकुर, विनोद, विवेक, देश दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed