फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Panchayat elections taught the tricks of the Blo

पंचायत चुनाव के लिए बीएलओ को सिखाए गुर

Sat, 06 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 06 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections taught the tricks of the Blo
पंचायत चुनाव के संबंध में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया कि किस तरह निर्वाचक प्रारूप भरना है। प्रारूप में मतदाता का आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से भरने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को पालीवाल ऑडिटोरियम में तहसीलदार सदर जीतसिंह रॉय ने फीरोजाबाद और नारखी के बीएलओ व सुपरवाइजरों को पंचायत चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया। तहसीलदार ने कहा कि निवार्चक प्रारूप 6 क में खंड क और ख हैं। इसमें खंड क में विलोपित नाम दर्ज करने हैं तथा ख में नए मतदाताओं को जोड़ना है। इसके लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को 13 जुलाई तक डोर-टू-डोर सर्वे कर करना है। सर्वे में मतदाता का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से दर्ज करना है। तहसीलदार ने बताया कि एक जून से 13 जुलाई का डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। आठ अगस्त को निर्वाचक नामवली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 8 से 14 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां मांगी जाएंगी। 31 अगस्त को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि सभी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
विज्ञापन


अनुपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजरों पर एफआईआर की संस्तुति
पंचाचत चुनाव के प्रशिक्षण में फीरोजाबाद ब्लाक के 97 बीएलओ और 18 सुपरवाइजर तथा नारखी ब्लाक के 78 बीएलओ और 15 सुपरवाइजरों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। फीरोजाबाद ब्लाक में एक दर्जन बीएलओ अनुपस्थित रहे। नारखी ब्लाक में 14 बीएलओ और चार सुपरवाइजर अनुपस्थित रहे। तहसीलदार जीतसिंह रॉय ने बताया कि अनुपस्थित बीएलओ व सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed