फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pakodi gang leader injured after being shot in encounter in Firozabad police arrested eight miscreants

Firozabad: पकोड़ी गैंग से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से सरगना घायल... आठ बदमाश गिरफ्तार; हाईवे पर करते थे लूट

Thu, 08 Feb 2024 01:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 01:34 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पकोड़ी गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से सरगना घायल हो गया। पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश हाईवे पर लूट करते थे। 

विज्ञापन
Pakodi gang leader injured after being shot in encounter in Firozabad police arrested eight miscreants
पकोड़ी गैंग से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से सरगना घायल... आठ बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार की तड़के पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से पकोड़ी गैंग का सरगना घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इस दैरान पुलिस ने गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को पकोड़ी गैंग के सरगना अपने साथियों के साथ क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का सरगना गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने इसे पकड़ लिया। इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश ऑटो से वाहनों की रेकी करते थे। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से चोरी की आठ बैटरी, आठ मोबाइल, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। सरगना के खिलाफ डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed