फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Order for FIR on making fake certificate

Firozabad News: फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने पर एफआईआर का आदेश

Tue, 18 Mar 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Order for FIR on making fake certificate
फिरोजाबाद। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन/एसीजेएम नगमा खान ने न्यायालय में फर्जी दस्तावेज दाखिल करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोपी नरेश सिंह ने 17 दिसम्बर 2024 को विशेष न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र झूठे शपथपत्र के साथ पीड़ित निकाऊ निवासी वीरेन्द्र सिंह बघेल एवं 45 वर्ष से शिकोहाबाद में निवास कर रहे अजय कुमार व विजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बावत दिया। नरेश सिंह ने न्यायालय को गुमराह करते हुए फर्जी जाति प्रमाण पत्र जाटव का बनवाकर शासन से धनराशि लेने की नियत से उपरोक्त लोगों से पचास-पचास हजार रुपये लेने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर दर्जी पिछड़ी जाति का होने के बावजूद अनु0 जाति जाटव का न्यायालय में प्रस्तुत किया। जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन में नरेश सिंह पिछड़ी जाति दर्जी का होना पाया गया। इस पर न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र निरस्त हो गया। न्यायाधीश ने थानाध्यक्ष खैरगढ़ को आदेश किया कि प्रार्थना पत्र में वर्णित घटना के संबंध में नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed