फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Only BJP police cordon, the memorandum

भाजपाइयों ने थाना घेरा , दिया ज्ञापन 

Sun, 10 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Only BJP police cordon, the memorandum
थाना घेराव कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते पूर्व मंत्री जयवीर सिंह
 जिले भर में चल रहे थाना घेरो आंदोलन मुहिम के चलते रविवार को भाजपा नेता ठा जयवीर सिंह के नेतृत्व में सेकड़ों भाजपाइयों ने थाना नगला खंगर के सामने धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

धरने में पूर्व मंत्री ठा जयवीर सिंह, अतुल प्रताप सिंह, आनंद सिंह, डा शोभित सिंह, सोनी शिवहरे, सुधीर तिवारी, ब्रजेश सिंह, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। ठा जयवीर सिंह ने कहा  यह कैसा विरोधाभास है कि गरीबों, मजदूरों और किसानों पर जिस सरकार में जुर्म किए जा रहे हों उसके मुखिया खुद को धरती पुत्र कहते हैं। अब जनता समझ गई है और आगामी चुनाव में सबक सिखाने को बेताब है। जनता को छोड़िए इस सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। इन साढे़ चार वर्षों में पुलिस पर जितने हमले यूपी में हुए हैं उतने और किसी भी प्रदेश में नहीं हुए। लोगों को हाल ही में हुए नगला खंगर कांड व रजौरा कांड से सबक लेना होगा। अतुल प्रताप ने समाजवादी पार्टी को परिवार व रिश्तेदारों की पार्टी बताया। थाना नगला खंगर पुलिस को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वाले अन्य लोगों में सर्वेश भदौरिया, विजय सिंह तोमर, बर्फ  सिंह तोमर, बबलू, ब्रजमोहन वैश्य, डा राजेंद्र सिंह, सोनी प्रधान, नितिन सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed