{"_id":"58e79faa4f1c1bf5465b8e93","slug":"on-the-second-day-of-liquor-contracts-anger-fire-ravages","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेकों पर दूसरे दिन भी फूटा गुस्सा, आगजनी-तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेकों पर दूसरे दिन भी फूटा गुस्सा, आगजनी-तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज में शराब के ठेके पर तोड़फोड़ की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब बंदी की मांग को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता दूसरे दिन भी आंदोलनरत नजर आई। नारखी के गांव इमलिया स्थित देशी शराब के ठेके पर तोड़फोड़ कर लोगों ने टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं सिरसागंज के शेरपुर में देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों पर धावा बोल दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने देशी शराब के ठेके में आग लगा दी और अंग्रेजी शराब के ठेके के ताले तोड़कर लूटपाट कर ठेके के अंदर रखी शराब की बोतलों को तोड़कर नकदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आक्रोशित लोग भाग खड़े हुए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टूंडला-एटा मार्ग से हटाए गए देशी शराब के ठेके को इमलिया गांव से समीप खोलने की अनुमति आबकारी विभाग ने संचालिका साधना देवी को दी थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह विरोध कर ठेके पर धावा बोल दिया। ठेके पर तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने टूंडला-एटा मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया। वहीं ठेका संचालिका साधना देवी की तहरीर पर नारखी पुलिस ने अखिलेश, धनपाल, पप्पू निवासी इमलिया थाना नारखी और श्रीचंद्र उर्फ पप्पू निवासी रामगढ़ को नामजद करते हुए करीब दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर, लड़ूूपुरा के ग्रामीणों ने शेरपुरा गांव के समीप चल रहे देशी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। ठेके पर तोड़फोड़ कर ठेके में आग लगा दी। देशी शराब के ठेके पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के दौरान सड़क के दूसरी ओर अंग्रेजी शराब के ठेके पर बैठे मुन्नेश ने दुकान का ताला लगा दिया। इसको लेकर भीड़ और आक्रोशित हो गई। भीड़ ने दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलों को सड़क पर फेंककर तोड़ दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आक्रोशित लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने देशी शराब के ठेका संचालक रूप किशोर की तहरीर पर सत्येंद्र, संजय, गिरेंद्र, सुरेंद्र, देवेंद्र, अनिल, रामसनेही की पत्नी, छविनाथ की पत्नी को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित रूप किशोर का कहना है कि हमलावर ठेके में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए है। वहीं मुन्नेश पुत्र नाथू ने बताया कि उनके ठेके से आरोपियों ने करीब 15 हजार रुपये लूटने के साथ ही 60 हजार रुपये की शराब नष्ट कर दी।